रोजाना खाएं फाइबर से भरपूर ये 4 फूड्स, तेजी से वजन होगा कम

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 06:58 PM (IST)

सही और अनियमित खानपान से मोटापे की परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर पेट और कमर में जमा चर्बी शरीर को बिगाड़ने का काम करती है। इससे बचने के लिए डाइट में फाइबरयुक्त चीजों का सेवन कर छुटकारा पाया जा सकता है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से पेट लंबे तक भरा रहता है। ऐसे में ओवर इटिंग की परेशानी से राहत मिलने से वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। तो चलिए जानते है कुछ फाइबर से भरपूर चीजों के बारे में...

पॉपकॉर्न

खाने में टेस्टी होने के साथ वजन में बहुत ही हल्के होते है। इनमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को सही वजन मिलने में मदद मिलती है। 100 ग्राम पॉपकॉर्न में फाइबर की मात्रा 14.5 प्रतिशत पाई जाती है। 

दलिया

दलिया में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से इसके सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व सही मात्रा में मिलते है। 1 कटोरी दलिया में लगभग 80 ग्राम फाइबर मौजूद होने से इसे खाने के बाद काफी समय तक भूख नहीं लगती है। यह वजन को नियंत्रण में रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना 1 कटोरी दलिया का जरूर सेवन करना चाहिए। 

भुने हुए चने

पोषक तत्वों से भरपूर चनों का सेवन करने से शरीर को सही वजन मिलता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होने से रोजाना मुट्ठीभर भुने चनों को सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा गुड़ भी खा सकते है। 

अलसी के बीज 

अलसी के बीजों में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, ओमेगा- 3 फैटी एसिड और फाइबर भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से राहत मिलती है। आप इसे सलाद, स्मूदी आदि के रूप में सेवन कर सकते है। 

Content Writer

neetu