Festive Vibes: सिंपल इयररिंग्स से हो गई है बोर तो ट्राई करें ये ओवरसाइज्ड झुमके

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 06:05 PM (IST)

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। अक्सर लड़कियां त्यौहार पर सबसे फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना चाहती है। आउटफिट तो मनपसंद के मिल जाते है मगर उनके साथ मैचिंग इयररिंग्स बहुत ही मुश्किल में मिलते है। कई बार तो आप वो भी इयररिंग्स खरीद लेती है जिनका फैशन पुराना हो जाता है। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं के लेटेस्ट 'ओवरसाइज्ड झुमके' दिखाते हैं जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं और अपने लिए इस फेस्टिव सीजन का बेस्ट कलेक्शन चूज कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ड्रेसिंग सेंस और ट्रेडिशनल कपड़ो की चॉइस से लड़कियां खूब इंस्पायर्ड हैं। अनुष्का इन ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स को लेकर भी गर्ल्स को खूब प्रेरणा दे रही हैं। 


 
कृति के पास ने केवल ट्रेडीशनल बल्कि मॉडर्न ट्विस्ट वाले ईयरिंग्स डिजाइन्स भी हैं जिनसे कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स ढेरों ज्वेलरी टिप्स ले सकती हैं।  कृति इन लेटेस्ट ओवरसाइज्ड झुमकों में बहुत सुन्दर लग रहीं है। 

ओवरसाइज्ड झूमका ईयररिंग्स

अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर को भला कौन नहीं जानता। सोनम लाखों लड़कियां की स्टाइल आइकन हैं जिनसे लड़कियां ढेरों फैशन टिप्स लेना भी पसंद करती हैं। उनकी ईयररिंग्स कलेक्शन भी लाजवाब होती है। गोल्डन एंड पर्ल झूमका ईयररिंग्स में सोनम बहुत सोबर लग रही है। 


मीनाकारी वर्क विद ओवरसाइज्ड झूमका। 

ओवरसाइज्ड झूमके विद पर्ल स्टोन।

गोल्डन एंड पर्ल झूमका
 
मल्टी लेयर्ड चांदबाली स्टाइल झुमके 

अदिति के पास स्टेटमेंट ईयररिंग्स लेकर झूमके की ट्रैंडी और खूबसूरत कलैक्शन मौजूद है। उनकी ज्वैलरी कलैक्शन में ओवरसाइज से लेकर छोटे साइज के ईयररिंग्स है, जो आपको काफी पसंद आएगे और स्टाइलिश लुक भी देंगे।अदिति के सिलवर स्टोन झुमके बहुत ट्रेंडी है। 

अगर आप शादी के फंक्शन में कुछ सिंपल पहनना चाहती हैं तो आप अदिति की तरह गोल्ड नैकलेस व ईयरिंग्स ट्राई कर सकती हैं।

शादी के फंक्शन में आप अदिति के पर्ल एंड कुंदन स्टोन वाले झुमके भी ट्राई कर सकती हैं।

 

Content Writer

shipra rana