Festive Vibe: देसी ड्रेसेज पहनकर मनाए पारंपरिक त्योहार रक्षाबंधन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 05:30 PM (IST)

भाई-बहन का रिश्ता खट्टी -मीठी नोक झोंख से भरा होता हैं, यही वजह हैं कि यह रिश्ता सबसे अलग और दिल के बेहद करीब होता हैं। हर साल सावन के पूर्णिमा को राखी का त्योहार आता है जिसे भाई-बहन मिल कर मनाते हैं।  इस साल रक्षा बंधन 15 अगस्त को हैं। सभी बहनों को इस पावन त्योहार का बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इस दौरान उन्हें न सिर्फ भाई से मोटी रकम व उपहार मिलता है बल्कि ढेर सारे पकवान, मिठाइयां के अलावा नए कपड़े पहनने का मौका भी मिलता है। इस दिन पहने जाने वाले कपड़ों की सिलेक्शन लड़कियां कई दिनों पहले कर लेती है। चलिए जानते है आप रक्षा बंधन पर कैसे कपड़े पहन सकती है। 

 

कैसे दिखे आकर्षित?

आकर्षित दिखाना हैं तो इस बार सादगी को अपना स्टाइल बनाए, सिंपल कॉटन, ट्रेडीशनल स्कर्ट और साड़ी इस बार की चुनी हुई टॉप लिस्ट ऑफ़ ट्रेंड्स में से है, जिसे टॉप डिज़ाइनर ने बेस्ट चॉइस बताई हैं। 

सलवार-कमीज़ 

अपने स्टाइल के हिसाब से सलवार और कमीज चुनें, आजकल प्लाज़ो पैंट्स के साथ कॉटन कुर्ती भी ट्रेंड में हैं।पटियाला सलवार या एक साधारण सलवार या चूड़ीदार पायजामा, लंबे कुर्ते के साथ असाधारण लगती है। इसे एक  मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर करें। 

साड़ी

साड़ी सदाबहार फैशन हैं। साड़ी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर किसी पर बहुत अच्छी लगती है। इसके अलावा, आपको चुनने के लिए बहुत सारे ऑप्शस मिलते हैं। आप बनारसी, चंदेरी या कांचीपुरम साड़ी चुन सकती हैं। विशेष कार्यक्रम के लिए शिफॉन, नेट, क्रेप या सूती साड़ी चुन सकती हैं।

 

ट्रेडीशनल स्कर्ट

नवविवाहित महिलाएं जो शादी के बाद अपनी पहली राखी मना रही हैं वो इस दिन लहंगा या पारंपरिक स्कर्ट पहन सकती हैं। डिजाइन करवाने से अच्छा आप ऑनलाइन खरीदारी कर लें।

अनारकली सूट

यदि आप साड़ी और सलवार कमीज पहनना पसंद नहीं करती तो आप अनारकली सूट पहन सकती हैं। अनारकली कुर्ती आपको एक असाधारण लुक दे देती है।

 

फ्लोर लेंथ कुर्ता 

यदि आप अलग पहनना चाहती हैं तो इस कुर्ते को अपनी पहली पसंद रखिए, यह आपको ग्रेस देगा। ये पारंपरिक रूप से गाउन या फ्लोर लेंथ के अनारकली के समान हैं, इसलिए आप दोनों में से किसी एक को चुन सकती हैं। यह आपको एक इंडो वेस्टर्न लुक भी देगा। 

 


 

Content Writer

Sunita Rajput