Festive सीजन में घर पर करें शानदार नेल आर्ट, बिना पार्लर जाए दिखाएं अपना स्टाइल

punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 02:04 PM (IST)

नारी डेस्क : त्योहारों का मौसम आने पर हर कोई चाहता है कि वो सिर से पांव तक खूबसूरत दिखे। लेकिन अक्सर हम चेहरे की देखभाल में तो ध्यान देते हैं, मगर हाथों की खूबसूरती को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में नेल आर्ट आपके लुक को और भी ग्लैमरस बना सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे सैलून जाने की ज़रूरत नहीं है। घर पर ही आप बॉबी पिन, टूथपिक या स्पॉन्ज की मदद से खूबसूरत नेल आर्ट डिज़ाइन बना सकती हैं।

ऑरेंज कलर नेल आर्ट

त्योहारों की चमक को दिखाने के लिए ऑरेंज सबसे परफेक्ट रंग है।
पहले ऑरेंज कलर का बेस लगाएं।
फिर स्पॉन्ज से हल्का-हल्का दबाकर ओम्ब्रे इफेक्ट बनाएं।
ऊपर से गोल्डन ग्लिटर लगाएं। नेल्स चमक उठेंगे!

PunjabKesari

व्हाइट फ्रेंच नेल आर्ट

क्लासिक और एलीगेंट लुक के लिए व्हाइट नेल आर्ट बेस्ट है।
सबसे पहले व्हाइट बेस लगाएं।
टिप्स पर छोटे पर्ल या ग्लिटर स्टोन चिपकाएं।
अगर पर्ल न हों, तो टूथपिक से डॉट डिजाइन बना सकती हैं।

रेड एंड गोल्ड नेल आर्ट

रेड कलर त्योहारों का प्रतीक है।
आधे नेल पर रेड और आधे पर गोल्डन कलर लगाएं।
साफ लाइन बनाने के लिए मास्किंग टेप का इस्तेमाल करें।

रॉयल ब्लू नेल आर्ट

यह लुक बेहद रॉयल और मॉडर्न दिखता है।
ब्लू और सिल्वर कलर से ओम्ब्रे इफेक्ट बनाएं।
सिल्वर जेल पेन या आईलाइनर से हल्की लाइन्स बनाएं।

PunjabKesari

येलो फ्लावर नेल आर्ट

खुशियों और ऊर्जा का प्रतीक येलो रंग।
पहले येलो बेस लगाएं।
बॉबी पिन से सफेद डॉट्स जोड़कर फ्लावर डिजाइन बनाएं।

यें भी पढ़ें : आज है वो भयानक रात भूत चतुर्दशी: इन कामों से रहें दूर, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!

ग्रीन एंड गोल्ड फ्लेक्स नेल आर्ट

एमरेल्ड ग्रीन कलर बेस लगाएं।
पतले ब्रश से गोल्डन बेल या पत्तियां बनाएं।
यह डिजाइन नेल्स को बेहद रिच लुक देता है।

ग्रे मार्बल नेल आर्ट

स्मार्ट और ट्रेंडी लुक के लिए परफेक्ट।
ग्रे बेस लगाएं।
ब्लैक और व्हाइट से एब्सट्रैक्ट लाइन बनाएं।
प्लास्टिक रैप से हल्का दबाकर मार्बल इफेक्ट पाएं।

PunjabKesari

पर्पल वेव डिजाइन

पर्पल ग्लॉसी नेल पेंट लगाएं।
गोल्डन पेंट से लहरदार डिजाइन बनाएं।
टूथपिक से भी यह डिजाइन आसानी से बन सकती है।

यें भी पढ़ें : प्रेग्नेंट होना है तो ऐसे करें अपनी बॉडी को तैयार, बेहद काम आएंगे ये हेल्दी टिप्स

पीकॉक ग्रीन नेल आर्ट

यह लुक बेहद ग्लैमरस और फेस्टिव है।
पहले पीकॉक ग्रीन बेस लगाएं।
मल्टीकलर ग्लिटर टिप्स से मोरपंख लुक बनाएं।
ब्लू, टील और ग्रीन नेल पेंट को स्पॉन्ज से मिक्स कर लगाएं।

टिप्स: नेल आर्ट से पहले हमेशा नेल्स को क्लीन और फाइल करें। बेस कोट और टॉप कोट लगाना न भूलें। इससे नेल आर्ट लंबे समय तक टिकता है और अगर आपके पास ब्रश नहीं हैं, तो टूथपिक, स्पॉन्ज या बॉलपॉइंट पिन का इस्तेमाल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static