Festival Season: इस दिवाली घर में बनाएं Paper Quilling Rangoli

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 10:08 AM (IST)

फेस्टिवल सीजन में लोग दीवाली को लेकर इतने एक्साइटिड होते है कि उसकी तैयारी पहले से ही करना शुरु कर देते है। बहुत से लोग तो दीवाली पर रंगोली बनाने के लिए आइडिया भी पहले ही सोचने लगते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स के बारे में बताएंगे। इसे बनाने के लिए आपको रंग, फूल, आनाज, या दीयों की जरूरत नहीं है। बल्कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कलरफुल क्विल्ड पेपर की जरूरत है। इसकी मदद से आप घर को इस दिवाली यूनिक और डिफरेंट रंगोली से सजा सकते है। आइए जानते है पेपर क्विल्ड के कुछ डिफरेंट रंगोली आइडियाज के बारे में।

रंगोली बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको अलग-अलग कलर के क्विल्ड पेपर, ग्लू, कार्ड बोर्ड और कैंची चाहिए होगी। इसके अलावा आप इसकी सजावट मोती और सिपियों से भी कर सकते है।

बनाने का तरीका
-
सबसे पहले कार्ड बोर्ड को उतने बड़े आकार में गोल काट लें जितनी बड़ी आप रंगोली बनाना चाहते है।

-इसके बाद क्विल्ड पेपर को अपनी मर्जी के आकार में मोड़ कर कार्ड बोर्ड पर ग्लू की मदद से चिपका दें। इसका डिजाइन बनाते समय बीच में दिए रखने के  लिए थोड़ी सी जगह छोड़ दें।

-आप इसे बड़े आकार में भी बना कर भी डेकोरेट कर सकते है। इसके अलावा दिवाली के बाद आप इसे दीवार पर भी शो पीस की तरह लगा सकते है।

Punjab Kesari