करियर में सफलता दिलाता है ऊंट, जानें इसे रखने की सही दिशा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 01:46 PM (IST)

ऊंट एक ऐसा जानवर का जो बहुत कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर काम करता है। ऐसे में फेंगशुई में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस प्रकार हिंदु धर्म में कुबेर को धन में वृद्धि करने वाला माना जाता है। उसी तरह फेंगशुई में ऊंट को विशेष महत्व दिया जाता है। इसे तरक्की, कुशल मार्गदर्शक के तौर पर माना जाता है। ऐसे में इसकी मूर्ति, तस्वीर या पेंटिग घर, दुकान या ऑफिस पर लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते है। जीवन की परेशानियों का अंत हो खुशहाली का आगमन होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई से जुड़े कुछ खास टिप्स...

कारोबार में मिलती है तरक्की

अपने व्यवसाय को अच्छे से चलाने व तरक्की पाने के लिए ऊंट रखना शुभ माना जाता है। इसे आप अपनी दुकान, ऑफिस व फैक्ट्री में रखें। इसे रखने से बिजनेस में उन्नति मिलने के साथ हर प्रकार से लाभ मिलता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इसके अलावा आपके कर्मचारी बिना थके और खुशी से काम करेंगे। 

बीमारी होती है दूर

अगर घर के सदस्य आए दिन बीमार रहते है या फिर उन्हें बीमारी, दुर्घटना आदि का खतरा रहता है, तो ऐसे में फेंगशुई ऊंट को रखना से सेहत में सुधार आता है। 

पॉजीटिव एनर्जी के लिए

घर- परिवार में खुशहाल व साकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए एक,दो या एक साथ कई ऊंटों की तस्वीर या ऊँटों के जोड़े को रखें। यह परिवार के सदस्यों में एकता, प्यार और विश्वास बढ़ाने में मदद करता है। 

करियर में मिलती है सफलता 

अगर किसी का बार-बार बनता काम बिगड़ता है। करियर में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कई कोशिशें करने के बाद भी असफलता हाथ में आने में घर, दुकान या ऑफिस में ऊंट को रखें। इसके लिए आप घर के स्टडी रूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति या फोटो लगा सकते है। इससे आपकी काम करने की एकाग्रता शक्ति बढ़गी। साथ ही करियर के रास्ते में आने वाली बांधाएं दूर होगी। 

पैसों की किल्लत करें दूर 

अगर आपको को बहुत मेहनत करने पर भी पैसों से जुड़ी परेशानी रहती है। घर पर पैसा नहीं टिकता है तो ऐसे में ऊंट की मूर्ति, तस्वीर या पेंटिग घर, दुकान या ऑफिस पर लगाए। इससे रूका हुआ पैसा वापिस मिलने के साथ घर में धन का आगमन होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो घर पर धन टिकता है। 

सही मार्गदर्शक दिखाए

जीवन में बहुत बार ऐसा होता है कि चीजों को समझने और फैसला लेने में दिक्कतें आती है। ऐसे में ऊंट की तस्वीर या फोटो घर व ऑफिस में लगाए। साथ ही तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जिसमें ऊंट अपने लक्ष्य की तरफ चलता दिखाई दें। इससे व्यक्ति के अंदर सहनशीलता बढ़ने के साथ साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही व्यक्ति को सही फैसले लेने में सक्षम होता है। 

मानसिक शांति दिलाएं

ऊंट की फोटो या मूर्ति को रखने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। साथ ही रिलैक्स व शांत फील होता है। 

ऊंट को लगाने या रखने की सही दिशा

आप ऊंट की मूर्ति, फोटो या पेंटिंग को अपने घर, दुकान या ऑफिस में रख सकते है। इसे घर पर रखने के लिए ड्राइंगरूम या लिविंग रूम की उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है। अगर आप इसे दुकान या ऑफिस में रखना चाहते है तो इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में ही स्थापित करें। 


 

Content Writer

neetu