पैसों की नहीं रहेगी घर में कोई भी कमी, ये छोटे से टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 04:22 PM (IST)

जीवन की कई सारी परेशानियों को दूर करने में जैसे वास्तु शास्त्र काफी प्रचलित शास्त्र है। वैसे ही चीन का फेंगशुई शास्त्र भी बहुत से लोग अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए करते हैं। आपने कई घरों में फेंगशुई से जुड़ी चीजों को देखा होगा। यह चीजें आपके घर का सौभाग्य दूर करने में सहायता करती हैं।फेंगशुई में फेंग का अर्थ होता है - 'वायु' और शुई का अर्थ होता है - 'जल'। इसलिए फेंगशुई शास्त्र 'जल और वायु' के आधार पर बना हुआ शास्त्र है। यह शास्त्र घर की नेगेटिव एनर्जी  को दूर करके पॉजिचिव एनर्जी लाने में मदद करता है। तो चलिए आपको फेंगशुई के ऐसे कुछ टिप्स बताते हैं जिनसे आपके घर में पैसे की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विंड चाइम 

आप घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम जरुर लगाएं। दरवाजे पर इसे लगाने से व्यापार में भी वृद्धि होगी और आपके घर में हर तरफ से पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होगा। इसके अलावा विंड चाइम घर में लगाने से पैसे में भी बढ़ोतरी होगी। 

बांस का पौधा 

यदि आपको पैसे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप घर में बांस का पौधा भी जरुर लगाएं। फेंगशुई के अनुसार, आप घर में छह बांस के डंठल वाला पौधा घर पर लगाएं। इससे आपके घर में पैसा आकर्षित होगा। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल जाएगा। यदि आप किसी भी तरह के आर्थिक तनाव का सामना कर रहे हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। 

 लाफिंग बुद्धा

बहुत से लोग अपने घर में लॉफिंग बुद्धा भी लगाते हैं। लाफिंग बुद्धा घर में शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह आपके जीवन की कई सारी समस्याओं को दूर कर देता है। आप इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

फेंगशुई मेंढक  

जीवन में तरक्की और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको घर में फेंगशुई मेंढक भी जरुर रखना चाहिए। यह आपके घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपके घर में पैसे के भी नए रास्ते खोलता है। 

अक्वेरियम 

घर में अक्वेरिम रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसमें आठ गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली जरुर रखें। इससे आपके मान-सम्मान और पैसे में वृद्धि होती है। अक्वेरियम आप ड्राइंग रुम में रख सकते हैं। 


 

Content Writer

palak