घर के सदस्यों के लिए Success लेकर आएंगी ये Fengshui Things

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 01:57 PM (IST)

घर में वास्तु के अनुसार, चीजें रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर चीज की एक ऊर्जा होती है जो घर के सदस्यों पर नेगेटिव या पॉजिटिव असर डालती हैं। वास्तु के जैसे फेंगशुई शास्त्र भी चीनी का शास्त्र माना जाता है जो दो शब्दों को मिलाकर बना है फेंग यानी की हवा और शुई यानि की जल। ऐसे में यह शास्त्र वायु और जल पर आधारित है। फेंगशुई शास्त्र में कुछ चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

घोड़ा 

फेंगशुई शास्त्र की मानें तो घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यदि  आप घर के सदस्यों या फिर नौकरी व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो घर में घोड़े की तस्वीर या फिर मूर्ति रख सकते हैं।

फेंगशुई कछुआ 

इस शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए धातु का कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में इसे रखने से कई तरह की बीमारियां और दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी करने के लिए आप धातु से बना कछुआ लेकर उसे पानी भरे बर्तन में डालकर उत्तर दिशा में रख दें। 

लॉफिंग बुद्धा 

वास्तु दोष, मानसिक परेशानी या फिर आर्थिक दिक्कतें दूर करने के लिए आप घर में लॉफिंग बुद्धा रख सकते हैं। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और किसी भी तरह की परेशानी दूर होती है। 

लटकती हुई घंटी 

घर में लटकती हुई घंटी रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में खुशनुमा वातावरण रखने से लिए आप इसे खिड़की के पास टांग दें। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर का माहौल अच्छा रहता है।

बांस का पौधा 

बांस का पौधा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसको घर में रखने से परिवार के सदस्यों की अच्छी आयु और सेहत मिलती है। आप यह पौधा वहां पर लगाएं यहां घर के सारे सदस्य रहते हों। बांस के पौधे को आप पूर्वी कोने में रख सकते हैं। यहां पर इसे रखना शुभ माना जाता है। 


 

Content Writer

palak