करियर में मिलेगी तरक्की, घर में रख लें Fengshui की ये 5 Items

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 01:02 PM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि वह जिंदगी में सफल हो और एक खुशहाल जीवन व्यतीत करे। इसके लिए वह पूरा परिश्रम भी करता है लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी जिंदगी में खुशी नहीं मिलती। इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई शास्त्र में भी घर की एनर्जी को पॉजिटिव बनाने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति की जिंदगी से नेगेटिविटी दूर होती है और करियर में भी तरक्की मिलती है। चलिए आज आपको कुछ ऐसे  फेंगशुई टिप्स बताते हैं जो आपको करियर में तरक्की दिलवाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में..... 

घोड़े की तस्वीर 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, यदि आप जीवन में सफलता और लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं तो फेंगशुई के गैजेट घोड़े के तस्वीर घर में लगाएं। इस शास्त्र के अनुसार, घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है ऐसे में इसे घर में लगाने से आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन इसे घर में लगाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े को लगाम न लगा हो।

मैग्पाई बर्ड 

मैग्पाई बर्ड को भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति को नए-नए अवसरों को प्राप्ति करवाने में मदद करता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से सफलता के दरवाजे खुलते हैं और जीवन में पॉजिटिविटी और अच्छी एनर्जी का संचार होता है।  

बुद्धा की मूर्ति 

घर में बुद्धा की मूर्ति फेंगशुई के अनुसार, बहुत ही शुभ मानी जाती है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति के दुख दूर होते हैं। 

गरुड़ पक्षी 

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गरुड़ पक्षी की तस्वीर भी बेहद शुभ मानी जाती है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति में एकाग्रता का संचार होता है जिससे वह अपना लक्ष्य के प्रति प्रेरित होते हैं। ऐसे में आप इसे अपने घर में लगा सकते हैं। 

मछलियां 

वास्तु और फेंगशुई दोनों शास्त्रों में ही मछलियां शुभ होती हैं। पुराणों में भी मछलियों के फायदे बताए गए हैं। माना जाता है कि यह घर में धन और सुख-समृद्धि को बढ़ावा देती हैं। इसके अलावा घर में एक्वेरियम रखने से व्यक्ति को अपार सफलता भी मिलती है। 

Content Writer

palak