तरक्की के रास्ते खोलती हैं घर में रखी फेंगशुई की ये 10 चीजें

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 01:33 PM (IST)

घर को सजाने के लिए बहुत से लोग अलग-अलग तरह के शोपीस लगाना पसंद करते है। मगर फेंगशुई के अनुसार कुछ प्रतीकों को लगाने से घर की सुंदरता के साथ वास्तुदोष भी ठीक करने में मदद करता है। घर में पॉजीटिविटी आने के साथ घर के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। साथ ही सेहत और पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। तो चलिए जानते है फेंगशुई के अनुसार घर पर किन चीजों के लगाना शुभफलदाई होता है। 

घोड़ा

घर पर घोड़े की मूर्ति या 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। तरक्की के रास्ते खुलते है। साथ ही रोजगार के नए अवसर मिलते है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। 

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही पवित्र माना जाता है। घर, दुकान या ऑफिस में इसे रखने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है। वास्तु दोष, मानसिक व आर्थिक परेशानी दूर होती है। घर-परिवार में खुशी भरा माहौल बना रहता है। 

चीनी ड्रैगन की मूर्ति

घर को बुरी नजर से बचाने के लिए चीनी ड्रैगन की मूर्ति लगानी चाहिए। इससे घर परिवार में कलह-कलेश, लड़ाई-झगड़े दूर हो खुशियों का आगमन होता है। 

कछुआ

फेंगशुई में वास्तु दोष को दूर करने कछुए को बहुत महत्व दिया जाता है। घर पर धातु का कछुआ रखने से बीमारियों और दुश्मनों से छुटकारा मिलता है। सुख, समृद्धि व शांति के साथ धन का आगमन होता है। ऐसे में धातु से बने कछुए को पानी से भरे जार में घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। 

घंटी

फेंगशुई के अनुसार घर पर घंटी लटकाना काफी शुभ होता है। इसकी आवाज से घर का माहौल पॉजीटिव और खुशनुमा रहता है। आप इसे अपने घर के मेन के गेट या खिड़के पास लगा सकते है। 

बांस का पौधा

वैसे तो घर पर पौधे लगाने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर खासतौर पर बांस का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों की सेहत बरकरार रहती है। फेंगशुई के अनुसार इसे घर की पूर्वी दिशा और उस जगह पर लगाना चाहिए। जहां घर के सदस्य एक साथ बैठते है।

चीनी सिक्कों

तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग में रंग कर घर के मेन गेट पर लगाना शुभफलदाई होता है। इससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है। कारोबार में तरक्की मिलती है। मगर इसे लगाने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये सिक्के घर के अंदर की ओर लटकते दिखाई देने चाहिए।

लव बर्ड 

पक्षियों को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिस घर पर पति-पत्नि में लड़ाई- झगड़ें या मनमुटाव रहता है। उन्हें अपने बेडरूम में लव बर्ड्स रखने चाहिए। इससे उनकी मैरिड लाइफ में मिठास आती है। 

मछलियां

फेंगशुई में मछलियों को काफी पवित्र माना जाता है। घर पर जोड़ों पर मछलियां लगाने से बंद किस्मत के दरवाजे खुलते है। घर में चल रही परेशानियां दूर हो सुख- समृद्धि और शांति मिलती है। कारोबार में तरक्की मिलने के साथ धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

पिरामिड

आर्थिक परेशानी से जुझ रहें लोगों को घर के पूर्वी दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। इससे धन सबंधी परेशानी दूर हो। आय के नए स्त्रोत बनते है। 

Content Writer

neetu