Good Luck में बदलें अपना बुरा वक्त , घर में रख लें 6 में से कोई 1 चीज

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 08:15 PM (IST)

चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में शुभता के प्रतीक रखने से जीवन की चल रही परेशानियां दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख- समृद्धि व शांति का अहसास होता है। तो चलिए आज हम आपको फेंगशुई से संबंधित 6 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे घर पर रखने से बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। ऐसे में अन्न व धन से जुड़ी सभी परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा...

गोल्डन फिश

वास्तु के अनुसार, घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभका का प्रतीक माना जाता है। साथ ही उसमें गोल्डन फिश रखने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो अन्न व धन से संबंधित परेशानियां दूर होती है। कारोबार में तरक्की होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलते हैं। इसे हमेशा घर के लिविंग रूम में रखना शुभ माना जाता है। इसके विपरित इसे किचन या बेडरूम रखने से जीवन में दुर्भाग्य आता है। 

nari,PunjabKesari

ड्रैगन 

ड्रैगन का संबंध शक्ति व ताकत से माना जाता है। ऐसे में ड्रैगन का जोड़ा घर, दुकान या ऑफिस में रखने से व्यक्ति आर्थिक व मानसिक रूप से शक्तिशाली होता है। समाज में मान- सम्मान मिलने के साथ जीवन की चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। घर में सुख- समृद्धि व शांति आने के साथ धन से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है। इसे हमेशा घर की पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। 

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य का देवता माना जाता है। इसे घर, ऑफिस या दुकान में रखने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो खुशहाली आती है। इसे घर की उस जगह पर लगाना चाहिए जहां से यह सभी को आसानी से दिखाई दें। ऐसे में आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर के लिविंग रूम में रख सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

तीन सिक्के 

घर के मेन गेट या किसी भी दीवार पर अंदर की ओर लाल रिबन के साथ 3 सिक्कों को बांध कर लटकाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे धन लाभ होने के साथ पैसों की किल्लत दूर होती है। घर का वातावरण खुशनुमा होने के साथ आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

तीन टांगों वाला मेंढक

फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेंढक साथ ही जिसके मुंह में सिक्का हो उसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर के मेन गेट के पास रखने से आपके भाग्य चमक उठता है। जीवन के हर रास्ते में सफलता मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे किचन और बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो मानसिक रूप से शांति का अहसास होता है। 

कछुआ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कछुआ सौभाग्य का प्रतीक है। इसे घर पर लगाने से बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। बात अगर फेंगशुई की करें तो इसका सीधा संबंध धन से माना जाता है। ऐसे में कछुए को घर या कार्यस्थल पर रखने से धन की परेशानी दूर हो घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही इसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। 

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static