घर में रहेगी सुख-समृद्धि और सौभाग्य, ड्राइंग रुम में रखें ये फेंगशुई

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 05:16 PM (IST)

फेंगशुई एक चीनी शास्त्र है और भारत में इसे बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है। फेंगशुई मे कुछ ऐसी चीजें बताई हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है। ऐसी चीजें गुडलक चार्म के लिए भी मानी जाती हैं। फेंगशुई शास्त्र ऊर्जा पर ही काम करता है। यह घर की नेगेटिव एनर्जी को कम करके पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। फेंगशुई आइटम्स के साथ घर के वास्तु दोष भी दूर किए जा सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ खास फेंगशुई चीजों के बारे में बताते हैं...

धातु का कछुआ रखें 

फेंगशुई शास्त्र में धातु का कछुआ रखना बहुत ही शुभ बताया गया है। इसे पॉजिट्वीटी का प्रतीक माना जाता है। आप कछुए को घर की उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे आपको कारोबार में सफलता मिलेगी और पैसे में भी वृद्धि होगी। यदि आपको बहुत  ज्यादा पैसे की तंगी आ रही है तो आप अपने घर में क्रिस्टल का कछुआ रखें। आप क्रिस्टल का कछुआ पानी के अंदर रखें। आप इस क्रिस्टल का कछुआ पानी में रख सकते हैं। 

ऊंट का जोड़ा रखें 

घर में ऊंट का जोड़ा रखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। आप इसे अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। आप ऊंट को घर के अलावा दफ्तर में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि ऊंट को घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।  

बिल्ली रखें 

बिल्ली को भी घर में रखना बहुत ही उचित माना गया है। यदि आप अपनी आय को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने घर या फिर दुकान में  सुनहरे रंग की बिल्ली रखें। आप बिल्ली को उत्तर-दिशा में रखें। अगर आप किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो हरे रंग की बिल्ली उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इसके अलावा यदि आप अपने प्रेम संबंध सुधारना चाहते हैं तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में लाल रंग की बिल्ली रखें। 


 

Content Writer

palak