घर में जरूर लगाएं तितलियों की तस्वीर, रिश्तों में लौट आएगी मिठास

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 10:01 AM (IST)

लोग घरों को तस्वीरों से भी सजाना पसंद करते हैं। मगर वास्तु की तरह फेंगशुई के अनुसार भी हमारी आसपास की चीजें हम गहरा असर डालती है। इसलिए घर पर तस्वीरें लगाने से पहले भी कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। फेंगशुई के मुताबिक, घर पर तितिलयों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन व घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

घर की दीवारों पर उड़ती हुई तितलियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े दूर होते हैं। घर में खुशियों का वास होता है।

रिश्तों में आएगी मिठास

कपल्स को अपने बेडरूम में तितलियों की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैै। ऐसे में पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास व मजबूती आती है।

एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी

बच्चों के कमरे में तितलियों की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के लिए उनके कमरे में तितलियों की तस्वीर लगाएं।

बढ़ेगी क्रिएटिविटी

फेंगशुई अनुसार, घर में तितलियों की तस्वीर लगाने से उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ता है। घर के सदस्यों में क्रिएटिविटी बढ़ती है।

बढ़ेगी सुख-समृद्धि

चीनी फेंगशुई में तितली को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसकी तस्वीर घर में लगाने से सुख-समृद्धि, खुशहाली का वास होता है। घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

 

Content Writer

neetu