बच्चों को खिलाएं यह सब्जी, कभी नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 12:25 PM (IST)

बच्चों के विकास के लिए उनको हर तरह की सब्जियां खिलाना बहुत जरूरी होता है। मगर बच्चे हरी सब्जियों से दूर भागते हैं। अगर बात कद्दू की करें तो वह इसका नाम सुन कर ही मुंह बनाने लगते हैं। इससे उनके शरीर को संपूर्ण पोषण नहीं मिल पाता। कद्दू में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड और बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो उनके शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। इसके अलावा भी कद्दू खाने से बच्चे के शरीर को कई फायदें होते हैं। अगर बच्चा हफ्ते में दो बार कद्दू खा लें तो उसको कभी भी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। 

 

1. आंखों के लिए फायदेमंद
कद्दू में अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है। जो छोटे बच्चों की आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से कभी भी बच्चों की आंखों की रोशनी कम नहीं होगी।

 

2.  मजबूत पाचन तंत्र


कद्दू में फाइबर पाया जाता है। इससे बच्चों का पांचन तंत्र ठीक रहता है। अगर आपके बच्चे को पेट से संबंधित समस्या रहती है तो उसको रोजाना कद्दू खिलाना शुरू करें।।

 

3. अच्छी नींद अाना
कुछ बच्चों को पूरा दिन दौड़ भाग करने के बाद भी अनिद्रा की समस्या रहती है। एेसे में उनको कद्दू खिलाएं। कद्दू में ट्रिप्टोफैन होते हैं जो नींद लाने में सहायक होता है।

 

4. ऊर्जा बढ़ाएं


कद्दू में पोटेशियम भी पाया जाता है। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ा कर इलैक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस ठीक करके मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। 



 

Punjab Kesari