गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ठंडी-ठंडी Fruit cream

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 11:05 AM (IST)

पंजाब केसती(जाय़का) : गर्मियों में कुछ न कुछ ठंडा खाने का मन करता है। एेसे में हम आपके लिए एक खास रेसिपी ले कर आए हैं। ये बनने में बहुत आसान है और साथ ही फलों से भरपूर होने के कारण पौष्टिक भी है। इसे आप गर्मी की छुट्टियों में घर पर ही बनाएं और बच्चों को खिलाएं।

सामग्री  
400 ग्राम फ्रेश क्रीम
70 ग्राम चीनी (पीसी हुई)
1 केला
1 सेब
1 आम
1 कटोरी अंगूर(हरे और काले)
1/2 कटोरी अनार के दाने 
1/2 कटोरी स्ट्रॉबेरी (कटा हुआ)

विधि
1. क्रीम में चीनी डालें और चम्मच से मिलाएं।
2. सभी फलों को टुकडों में काट लें और क्रीम में इसे अच्छे से मिक्स करें
3. खुशबू के लिए 2 टेबल स्पून रु-अफजा डालें।
4. इसे 2 घण्टे के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इस ठंडी-ठंडी फ्रूट क्रीम को बच्चों में सर्व करें। 

Punjab Kesari