बच्चों को खिलाएं Peanut Butter Pie Pops

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 12:25 PM (IST)

पंजाब केसरी (जाय़का) : बच्चे मीठा खाने के शौकीन होते है इसलिए वो बाहर की चीजों का सेवन करते है लेकिन मिलावटी चीजें होने के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। एेसे में आप घर पर ही पीनट बटर पाई पॉप बना सकते हैं। यह खाने में तो बेहतरीन होते ही हैं साथ ही दिखने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं। इसे मिठाई के रुप में भी खाया जा सकता है।  


सामग्री
1 कप वेनिला योगर्ट
1 कप बादाम का दूध
1/2 कप पीनट बटर
1/2 कप शहद
1/2 चाॅकलेट चिप्स
1/2 कप बिस्कुट

विधि
1. बलैंडर में वेनिला योगर्ट, बादाम का दूध, शहद और पीनट बटर डाल कर अच्छे से बलैंड कर लें।

2. 6 पॉस्क्लिक मोल्ड्स में मिश्रण डालें। फ्रीज़र में रखें और कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रीज करें।

3. जब पॉप्सिकल्स जम जाए। चाॅकलेट चिप्स को माइक्रोवेव में 15 सेकेंड के लिए रखें। 

4. पॉप्सिकल्स को मोल्ड से निकालें और 1/4 हिस्सा चाॅकलेट में डिबो दें। फिल बिस्कुट के चुरे में डुबोएं।

5. अब इसे सिल्वर पेपर में रखें और 10-15 मिनट सेट होने केेेे लिए फ्रीजर में रख दें।

6. अब यह खाने के लिए तैयार है। 

Punjab Kesari