ऑफिस के बाथरूम में इस तरह की गॉसिप करती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 06:12 PM (IST)

जब कहीं पर दो या इससे ज्यादा लड़कियां इकट्ठी हो जाए तो उनकी गॉसिप चलने लगती है। वे कितनी भी देर तक बातें क्यों न कर ले, कभी भी बोर नहीं होती। ऑफिस में काम करते हुए आपस में गपशप करने का तो सवाल ही नहीं उठता लेकिन फिर भी लड़कियां कोई न कोई ऐसी जगह ढूंढ ही लेती हैं, जहां पर वह अपनी गॉसिप जारी रख सके। ऑफिस में यह जगह है बाथरूम, वहां पर उन्हें बातें करने के लिए कोई भी रोक नहीं सकता। कई बार तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि ऐसी कौन सी बातें है जो बाथरूम में भी जारी रहती है। 
 

1. पर्सनल प्रॉब्लम
लड़कियों का बहुत-सी पर्सनल प्रॉब्लम होती है, जिसे वह शेयर करना जरूरी समझती हैं। वे यह बातें अपनी दूसरी सहकर्मियों से साथ सांझा करना पसंद करती हैं। इसमें आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है, शादी कब होने वाली है,परिवार का स्टेटस कैसा है आदि जैसी बातें होती हैं। 

 

2. फैशन की बातें
लड़कियां दूसरी लड़कियों के कपड़ों और स्टाइल के बारे में भी गॉसिप करना बहुत पसंद करती हैं। उन्हें दूसरों की ड्रेसिस पर कमेंट करना अच्छा लगता है। इसके साथ ही वह फैशन को भी देखा-देखी फॉलो करती हैं। 

 

3. बॉस की बुराइयां
ऑफिस में हर कोई अपने बॉस के बारे में जरूर बातें करता है। कोई भी चर्चा हो उसमें लड़कियां कोई न कोई बात बॉस की तरफ ले ही जाती हैं। 

 

4. रिलेशनशिप की चर्चा
यह टॉपिक लड़कियों का पसंदीदा होता है। उन्हें इसके बारे में बात करना बहुत अच्छा लगता है। ऑफिस में किसका किसके साथ चक्कर चल रहा है, कोई किसी के बारे में क्या सोच रहा हैं आदि। ऑफिस के बॉथरूम में इस तरह की गॉसिप होना आम बात है। 


 

Punjab Kesari