किन राशि वालों पर है शनि देव की असीम कृपा, जानिए यहां

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 10:46 AM (IST)

शनिवार के दिन शनिदेव के भक्तजन उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करते हैं, क्योंकि इन्हें न्याय करने की उपाधि प्राप्त है। यह लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। जो लोग अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हैं उन्हें अच्छे फल की प्राप्ति होती है और जो मनुष्य अपने जीवन में बुरे काम करते हैं उन्हें शनिदेव के प्रकोप से कोई नहीं बचा सकता।लेकिन ज्योतिष अनुसार तीन राशियां ऐसी होती हैं जिन पर शनि की विशेष कृपा रहती है। तो आइए जानते हैं कौनसी हैं वे 3 राशियां-

तुला राशि

सभी राशियों में से तुला राशि पर शनिदेव की अत्यंत कृपा रहती है। सातवां स्थान तुला राशि का होता है। इस राशि पर शनिदेव की भरपूर कृपा होने से इस राशि के लोगों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। यह लोग मेहनती, लगनशील, दयावान और ईमानदार भी होते हैं। साथ ही साथ तुला राशि के लोग ज्यादा प्रभावशाली होती हैं। मेहनती स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है। 

मकर राशि 

शनिदेव स्वयं मकर राशि के स्वामी हैं। इसी कारणवश उनकी विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर बनी रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि है। इस राशि के लोग काफी उत्साही होती हैं और जो काम करने का निश्चय करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। शनिदेव का बुरा प्रभाव मकर राशि के जातकों पर जल्दी नहीं पड़ता है। शनि देव इन्हें जीवन में तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को अपने पर्स में मोर का पंख रखना चाहिए और हमेशा शनि देव की शरण में रहना चाहिए। मोर पंख के पास होने से शनि, राहु और केतु अपना दुष्प्रभाव नहीं डालते हैं।

कुंभ राशि

शनिदेव मकर और कुंभ दोनों ही राशि का स्वामित्व प्राप्त है। इन दोनों राशियों पर शनि देव की कृपा बरसाते रहते हैं। कुंभ राशि पर शनिदेव का बुरा प्रभाव बहुत ही कम देर के लिए होता है। इस राशि के जातक बहुत ही नेक और धैर्यवान होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से धन कमाना बेहद ही आसान हो जाता है। शनि देव के पिता सूर्यदेव की अराधना करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।

Content Writer

vasudha