सबसे ज्यादा ये जगहें देखना पसंद करते हैं टूरिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2017 - 12:23 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- घूमना जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। हर समय जिम्मेदारियों और काम के कारण भी मन ऊब सा जाता है। खुद में दोबारा एनर्जी भरने के लिए और अपनी जानकारी को बढ़ाने के लिए भी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ लोग दुनिया की फेमस जगह देखने के शौकिन होते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ खास जगहों की बात कर रहे हैं जहां पर हर साल लाखों की तादाद में लोग खास इन जगहों को देखने के लिए ही जाते हैं। 


1. अंकोरवाट मंदिर,कंबोडिया


कंबोडिया ट्रैवल डैस्टिनेशन के लिए बहुत अच्छी जगह है। कंबोडिया के अंग्‍ाकोर में स्थित अंकोरवाट मंदिर बहुत खूबसूरत है। इसी कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद भी बना हुआ है। दुनिया भर से भारी तादाद में सैलानी इसे देखने के लिए आते हैं। 

2. शेख जायद ग्रैंड मस्जिद,अबू धाबी

दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में शामिल आबू धाबी की यह मस्जिद जन्नत से कम नहीं है। सफेद संगमगमर से बनी शीशे की तरह जगमगाती यह मस्जिद देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं। 

3. मेजक्युता कैथ्रेडल डे कोडरेबो मस्‍िजद,स्पेन

यह जगह भी पर्यटकों की खास पसंद बनी हुई है। इसकी खूबसूरती की झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

4. सेंट पीटर्स चर्च बासिलिया,वेटिकल सिटी

पर्यटकों की पसंद में यह चर्च भी शामिल है। वेटिकन सिटी की यह इमारत देखने में लाजवाब है। 

5. ताजमहल,भारत

दुनिया के अजूबों में शामिल भारत के आगरा में स्थित यह इमारत प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। दुनिया भर से सैलानी हर साल इसे देखने के लिए आते हैं। 
 

Punjab Kesari