बढ़ती उम्र के साथ खाएं ये 5 चीजें, शरीर में नहीं होगी कमजोरी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:18 AM (IST)

महिलाओं की हर महीने पीरियड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उनके शरीर में कमजोरी आ सकती है। शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करती हैं। लेकिन ज्यादा दवाइयां भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ भी महिलाओं का शरीर कमजोर होने लगता है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आप डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। अपनी डेली रुटीन में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दूध 

महिलाओं को दूध अपनी रुटीन का हिस्सा जरुर बनाना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है। कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। दूध का सेवन करने से मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है। रात को सोने से पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी थकान और मांसपेशियों में भी आराम मिलेगा। 

आयरन 

आयरन युक्त आहार को आप अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। यह शरीर को कोशिकाओं को ऑक्सीजन देने में सहायता करता है। पालक, बीन्स, मटर, ब्रोकली, शकरकंद जैसी चीजों को आप अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आयरन भरपूर चीजें शारीरिक कमजोरी से भी आपको दूर रखती हैं।

पिएं भरपूर पानी 

पानी की कमी से भी आपके शरीर में थकान हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण भी शरीर को कई सारी बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में आप दिन भर 2-3 लीटर पानी का सेवन जरुर करें। पानी पीने से थकान, कमजोरी दूर होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। 

ड्राई फ्रूट्स 

ड्राई फ्रूट्स भी आपके शरीर की थकान और कमजोरी दूर करते हैं। यह आपके शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से आपके शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता। पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए भी आप इनका सेवन कर सकते हैं। काजू, बादाम, पिस्ता जैसी चीजों का आप सेवन कर सकते हैं। 

केला 

केले में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद करता है। साथ ही यह शरीर की थकान दूर करने में भी सहायता करता है। 

Content Writer

palak