Fast Food ने ले ली 11वीं की छात्रा की जान, चाऊमीन, बर्गर खाने से आंतों में हो गया छेद
punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 04:21 PM (IST)
नारी डेस्क: आज कल के बच्चे दाल-रोटी छोड़ फास्ट फूड पर ही निर्भर हो गए हैं। मां- बाप भी यह सोचकर उन्हें कुछ नहीं कहते कि चलो बच्चे के पेट में कुछ तो जा रहा है, लेकिन चह यह नहीं जानते कि फास्ट फूड के नााम पर उनके बच्चे जगह खा रहे हैं। यकीन नहीं तो उत्तर प्रदेश के अमरोहा की खबर पढ़ लीजिए यहां यहां फास्ट फूड ज्यादा खाने की वजह से 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: यहां रोजाना 40 लोग कर रहे आत्महत्या
खबरों की मानें तो 11वीं क्लास की छात्रा को घर का खाना पसंद नहीं था। वह हर दिन चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा जैसी चीजें ही खाती थी। कुछ समय से उसकी तबीयत बिगड़ रही थी, वह हमेशा पेट दर्द की शिकायत करती थी। परिजन जब ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि छात्रा की आंतों में छेद हो गए है और आंतें एक दूसरे से चिपक गई हैं।
यह भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा PFAS संकट, शरीर और प्रकृति दोनों में चुपचाप घोल रहा है जहर !
हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया।आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर छात्रा को बचा नहीं पाए। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनसे बताया कि फास्ट फूड ज्यादा खाने की वजह से उनकी बेटी की आंतें आपस में चिपक गईं और उनमें छेद हो गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि फास्ट फूड से बच्चों को बचाना चाहिए, इनका ज्यादा सेवन जानलेवा हो सकता है।

