श्रीदेवी की तरह बाथरूम में मिला इस हस्ती का शव, छाई शोक की लहर

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 11:18 AM (IST)

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी बुरा साबित हो रहा है। कई दिग्गज कलाकारों को खो चुकी फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का बीती रात निधन हो गया है। वह कोलकाता स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में पाई गई। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। 

मिली जानकारी के मुताबिक शरबरी का शव उनके घर के बाथरूम से बीती रात करीब सवा बारह बजे बरामद किया गया है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चला है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शरबरी के परिवार का कहना है उन्होंने आखिरी बार उन्हें मंगलवार को डिनर करते देखा था। उसके बाद से शरबरी ने किसी से भी कोई बात नहीं की थी। 

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में पता चला है कि शरबरी की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। हालांकि उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि शरबरी बिल्कुल ठीक थी। आपको बता दें शरबरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस फैशन डिजाइनर थी। उन्हें पुरूषों के एथनिक वियर डिजाइनंस के लिए पहचाना जाता था।

Content Writer

Bhawna sharma