फैशनिस्ता पर्निया कुरैशी ने रचाई दूसरी शादी, 2 अलग लिबास में आई नजर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 03:50 PM (IST)

पर्निया कुरैशी एक मशहूर फैशन एंटरप्रेन्योर, क्लासिकल डांसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस है। 1 अक्टूबर 2019 में पर्निया ने स्टाइलिस्ट और एंटरप्रन्योर साहिल गिलानी (Sahil Gilani) से अपनी दूसरी शादी रचाई। बतादें कि उन्होंने पहले भी 2011 में US के एक बैंकर अर्जुन प्रसाद(Arjun Prasad) से शादी की थी। पर्निया ने बहुत ही खूबसूरत लिबास में शादी रचाई। चलिए आपको उनकी स्पेशल दिन की खास तस्वीरें दिखातें है। 

बतादें कि उन्होंने एलन आउटफिट (Elan outfit) पहन कर शादी की थी। पहले पर्निया ने फ्लोर-लेंथ ग्रे गाउन पहना था। खूबसूरत नेट फैब्रिक केप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। सिंपल डायमंड नेकलेस से अपने ज्वेलरी को सिंपल और सोबर रखा। रफल ग्रे गाउन और भी लड़कियों के लिए एक अच्छा आउटफिट साबित हो सकता है।  

पर्निया पाकिस्तान में जन्मी थी। उन्होंने इंडियन तरीके से भी वेडिंग की। निकाह के लिए उन्होंने भारतीय लिबास को चूज किया। लंबा अनारकली फर्शी गरारा ड्रेस जिसपर केप दुपट्टा भी था।

 

 

यह आउटफिट उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह गरारा उनकी मां का है। इस गरारा की खास बात यह है कि 3-डी कलर फ्लोर लेंथ डिजाइन बहुत ही उम्दा और आकर्षक है। उन्होंने नथ और मांगटीका से अपने भारतीय लुक को पूरा किया। पर्निया का यह अवतार लोगों को बहुत पसंद आया। 

 

 

एंटरप्रन्योर साहिल गिलानी के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है। बतादें कि उनकी पहली शादी अर्जुन प्रसाद से हुई थी। दोनों लोदी गार्डन्स में रहने लगे थे। सूत्रों का कहना है कि के मालिक पर्निया के पिता ही थे। कुछ मतभेद के कारण वो 2012 में ही अलग हो गए। 

 

फैशनिस्ता पर्निया कुरैशी को 2015 में मुजफ्फर अली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'जानिसार' में देखा गया था। उन्हें फिल्म में नूर का किरदार निभाते हुए देखा गया था। मगर वो फिल्म किसी कारणवश सिनेमा पर नहीं आ सकी। फिर भी वो किसी स्टार से कम नहीं है। 

Content Writer

shipra rana