रेड लहंगे में खूबसूरत दिखी सोनम लेकिन पेट हो गया ट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 06:08 PM (IST)

'वीरे दी वेडिंग' में काम कर चुकी करीना और सोनम हाल ही में एक टीवी शो पर एक साथ नजर आई। इसी बीच दोनों दिवाज की लुक्स के बारें में काफी चर्चा हुई। जहां करीना के हॉट लुक ने हर जगह तहलका मचा दिया। वहीं सोनम की एक फोटो की वजह से वो ट्रोल हुई। चलिए आपको उनके लुक्स बारें में पूरी खबर देते है। बता दें कि सोनम वहा अपने आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन के लिए अपने को-स्टार दुलकर सलमान के साथ पहुंची थी। 



करीना का हॉट लुक 

करीना ने स्काई-ब्लू गाउन डाला था जिसके थाई में स्लिट था। उस ड्रेस की खासियत उसके सिल्वर फर थे जो एक साइड के शोल्डर पर लगे हुए थे। उन्होंने ब्लैक स्टलेटोज़ को इस गाउन के साथ टीमअप किया। उनका मेकअप भी बहुत लाइट था फिर भी वो बहुत खूबसूरत लग रहे है। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को बहुत सिंपल रखा है।लोगों यह तक लग रहा था कि उन्होंने कंघी भी नहीं की है। 



सोनम के लुक पर वो हुई ट्रोल 

सोनम ने रेड क्रॉप-टॉप विद पैंट्स टाइप का घाघरा डाला थे। जिसपर उनका लॉन्ग श्रग बहुत स्टाइलिश लग रहा था। मगर एक फोटो में उनका पेट बहुत ही अटपटा सा दिख रहा था। जो कि फैंस को पसंद नहीं आया। उनका पुरा लुक इस चीज के कारण खराब हो गया। अब जो भी हो कई लोगों ने जहां उनको ट्रोल किया वहीँ उनके चाहने वालों ने उनका इस ट्रोल में साथ दिया।  

Content Writer

shipra rana