Fashion ! 4 लाख के सतरंगी बैग को कैरी करते नजर आई जान्हवी

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 01:17 PM (IST)

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश जिम आउटफिट्स के लिए काफी मशहूर है। उनकी वर्कआउट ड्रेसेज कुछ ज्यादा ही बोल्ड और कूल होती है। जान्हवी को वर्कआउट के बाद कभी भी किसी लॉन्ग ड्रेस में स्पॉट नहीं किया गया है। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए जान्हवी ने व्हाइट मैक्सी वियर किया है। यही-नहीं उन्होंने इस ड्रेस पर चार चांद लगाने के लिए एक बहुत ही सतरंगी और कीमती बैग भी कैरी किया है। आइए आपको जान्हवी की पूरी लुक के बारें में बताते है। 

जान्हवी ने व्हाइट मैक्सी वियर की है। अगर ध्यान से देखा जाये तो उनकी ड्रेस में धागों से काम किया हुआ है।

धागों के फूल बना कर इस मैक्सी का डिजाइन बहुत ही सिंपल और सोबर रखा हुआ है। 

अब इस लुक की सबसे खास बात है उनका चैनल बैग(chanel bag) जिसकी कीमत 3,97,880 रूपए यानी लगभग 4 लाख रूपए है।

यह एक होलोग्राम बैग है। इसका मतलब यह है कि इस बैग का स्ट्रक्चर 3-डी है। इस सतरंगी बैग की चमक जान्हवी के व्हाइट ड्रेस पर साफ-साफ नजर आ रही थी। 

वहीं अगर जान्हवी के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने बस पिंक ग्लॉस लगाया हुआ था। 

पिंक फ्लिप-फ्लॉप्स यानि चप्पल के साथ उन्होंने अपनी पूरी लुक को सिंपल रखा था। जो भी हो इस सिंपल लुक ने बहुत वाहवाही बटोरी। यह सिर्फ उनके कीमती बैग के कारण हुआ है।  

Content Writer

shipra rana