Bridal Fashion: चूड़े के लेटेस्ट व यूनिक डिजाइन्स, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 05:22 PM (IST)

आजकल दुल्हनों को अपनी शादी से ज्यादा अपने आउटफिट और स्टाइल की चिंता होती है। वो अपना आधा से ज्यादा टाइम इसी बात में व्यर्थ कर देती है। मगर परंपरा और फैशन को एक साथ चलाना भी कोई आसान काम नहीं है। अब ज्वेलरी की ही बात ले लीजिए, हार से लेकर पायल तक सब आभूषणों से एक इंडियन ब्राइड लदी हुई होती है। ऐसे में चूड़ा (बैंगल्स जो खास शादी के वक्त मामा के घर से आशीर्वाद के रूप में दुल्हन को दिया जाता है) अब सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि और भी अलग-अलग कलर्स में मार्किट में आ चुका है। अगर आप भी कुछ नए तरह का चूड़ा ट्राई करना चाहती है तो आप यहां से ट्रेंडी आइडियाज ले सकती है।

यह बेबी पिंक कलर का चूड़ा किसी भी ब्राइड को पहली नजर में ही पसंद आ जाता है। आप इसे पैस्टल रंग के लहंगे के साथ टीमअप कर सकती है। 

यह डार्क पिंक या हॉट पिंक चूड़ा को किसी गोल्डन कड़े के साथ मिक्सअप करें तो बेहतर दिखेगा। 

यह बेबी पिंक बैंगल्स को पोल्का बाला के साथ टीमअप किया गया है। ब्लू पैस्टल आउटफिट के साथ यह सबसे बेहतर लगेगा। 

इंडियन वेडिंग में व्हाइट कलर को अशुभ माना जाता है मगर इस बैंगल्स ने तो सारे रिकार्ड्स ही तोड़ दिए है। 

क्लासिक रेड चूड़ा विद पर्ल कंगन इस ऑफ-व्हाइट आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लग रहा है। 

कभी किसी को ग्रीन चूड़े में नहीं पाया गया है। यह हरियाली तीज पर परफेक्ट रहेगा। 

लाइट रेड के साथ पोल्का डॉट्स कंगन भी बहुत सुंदर है। 

लाल चूड़ा को एथनिक गोल्ड के कंगन के साथ मैच किया गया है। 

गोल्डन ब्रेसलेट को भी आप रेड चूड़ा के साथ टीमअप कर सकती है। 

आप हरी,लाल और पिली चूड़ियों को भी कंगन के साथ पहनें। 

ग्रीन चूड़िया और कंगन बहुत ही अच्छे लग रहें है। 

कलिरों के साथ यह चुड़िया अपनी चमक दुल्हन के चेहरे पर भी दिखा रहीं है। 

आप अलग-अलग चूड़ियां को यूं पहन सकते है। 

Content Writer

shipra rana