Fashion ! 40 प्लस महिलाओं के लिए बेस्ट है ऐश्वर्या की गाउन कलेक्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 03:36 PM (IST)

मिस वर्ल्ड 1994 और बॉलीवुड एक्ट्रेस 'ऐश्वर्या राय बच्चन' आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। ऐश्वर्या की एक्टिंग हो या उनकी खूबसूरती दोनों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। लेकिन उनकी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल भी कई महिलाओं को इंस्पायर करती है। 46 की होने के बावजूद ऐश्वर्या का फैशन सेंस काफी बेहतरीन है। अगर आपकी भी उम्र 40 प्लस है तो आप उनकी गाउन कलेक्शन अलग-अलग मौके पर ट्राई कर सकती है। आइए आपको उनकी बेस्ट गाउंस की एक खास झलक दिखातें है। 

ऐश्वर्या ने पाउडर कलर का लैवेंडर सिल्क गाउन वियर किया है। अपने बालों को खुला छोड़ वो अपने आंखों से सबको कुछ ज्यादा ही इम्प्रेस कर रही है।आप भी ऐसा गाउन किसी नाईट पार्टी पर पहन सकती है। 

ऐश्वर्या ने यह फर-रफ्फल पाउडर-पिंक कलर का गाउन पहना है।यह गाउन किसी बड़े पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

ऐश्वर्या के पास हर कलर के गाउन है। पर रेड गाउन में उन्हें 2 बार स्पॉट किया गया है। ऑफ-शोल्डर फ्लोर-लेंथ रफ्फल गाउन बहुत ही खूबसूरत है। 

वहीं यह बॉडी-फिट वाइन रेड गाउन किसी कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट है।  

ऐश्वर्या इस गाउन में सिंड्रेला की तरह लग रही है। आप इसे अपनी सालगिरह पर पहन सकती है। 

आइवरी बॉडी-फिट गाउन के साथ यह फिश-कट शेप बहुत स्टाइलिश लग रहा है। 

ब्लैक और क्रीम कलर के साथ शिमरी इफ़ेक्ट किसी भी गाउन को बेहतर बना सकता है। ऐश्वर्या का यह गाउन बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है।

इस पर्पल फूलों को नेट फैब्रिक पर बहुत अच्छे से सजाया गया है। किसी की रिसेप्शन पार्टी हो या फिर डे-टाइम पार्टी, यह गाउन बिल्कुल परफेक्ट है।

रॉयल-ब्लू कलर सोबर के साथ-साथ एलिगेंट लुक देने में भी हेल्प करता है। 

 

Content Writer

shipra rana