कपूर सिस्टर्स ने बदली किसानों की किस्मत, जानिए कैसे हो रहे मालामाल

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 01:08 PM (IST)

बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स करिश्मा और करीना कपूर आज भी लोगों को दिलों में छाई हुई हैं। दोनों की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। जहां एक तरफ लोग उनकी झलक पाने के लिए तरस जाते हैं वहीं झारखंड के किसान इन दोनों के नाम पर दिनों-दिन मालामाल हो रहे हैं। चौंक गए ना...दरअसल, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों ने अपने खेत के टमाटर को पहचान दिलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।

दोनों बहनों के नाम के टमाटर

उन्होंने अपने खेत के टमाटरों का नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर के नाम पर रखा है। हरे टमाटर को करिश्मा का जबकि लाल टमाटर को करीना का नाम दिया गया है। भई, ये बात है तो थोड़ी अजीब लेकिन दोनों बहनें किसानों की कमाई का साधन बन गई हैं। 

करिश्मा से करीना की कीमत ज्यादा

जमशेदपुर के बाजारों में करीना और करिश्मा नाम के टमाटर पहुंचते ही बिक जाते हैं। किसानों को भी इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है। सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं बल्कि बिहार, ओडिशा और बंगाल के बाजारों में भी इन टमाटरों की काफी डिमांड है। करिश्मा नाम के टमाटर की कीमत 20 रुपए तो वहीं करीना नाम के टमाटर की कीमत 22 रुपए है। 

50 से 60 हजार कमा रहे किसान

इसे लेकर जमशेदपुर जिले के पटमदा गांव क किसान सपन बास्के ने कहा कि कोरोना काल में जमीन गिरवी रखकर उन्होंने टमाटर की खेती की हैं। जिसके बाद उन्होंने टमाटरों को एक अलग पहचान दिलाने के लिए इस तरह का अनोखा तरीका अपनाया है। इन टमाटरों को बेचकर एक किसान करीब 50 से 60 हजार की कमाई कर रहा है। 

Content Writer

Bhawna sharma