शादी के बंधन में बंधने वाले हैं फरहान-शिबानी, इस तारीख को करवाएंगे मैरिज रजिस्ट्रेशन!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 05:09 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी को लेकर यह जोड़ी बेहद खुश नजर आ रही है। इसी बीच, शिबानी ने अपने डी-डे से पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर सेयर की है, जिसमें वो आराम करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपने एक ट्रैवल पिटस्टॉप पर एक हवाई अड्डे के लाउंज से एक तस्वीर साझा की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

तस्वीर में, होने वाली दुल्हन को हवाई अड्डे के लाउंज के अंदर आराम से झपकी लेते हुए दिख रही हैं। दरअसल, वह वेडिंग फंक्शन के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए शिबानी ने इसे कैप्शन दिया, "थका हुआ लेकिन एक्साइटेड!" शिबानी के करीबी दोस्त गौरव कपूर ने भी फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि शादी के फंक्शन नजरदीक है। उन्होंने लिखा, "मैं अगले वीकेंड पर थकने को लेकर उत्साहित हूं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar)

खबरों के मुताबिक, फरहान और शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। वहीं, वेडिंग सेलिब्रेशन जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस पर होगा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान और शिबानी एक अंतरंग शादी चाहते थे और अपने बड़े दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि डिनर, संगीत , मेहंदी हल्दी सेरेमनी में उनके खास करीबी ही शामिल होंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल फिल्म 'जी ले जारा' की तैयारियों में जुटे हैं। वह इस फिल्म के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं, जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static