गंगा नदी में बहते शवों को देख भड़के फरहान-परिणीति, ऐसा करने वालों का बताया ''हैवान''

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 07:09 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच बिहार और यूपी में अध जली कोरोना मृतकों की लाशें गंगा नदी में बहती हुई मिली। जिसके बाद से पूरे देश में इस मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस भयावह मंजर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने चिंचा जताई है। वहीं एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा गंगा में मिली लाशों को देखकर दंग हैं। उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए इसे इंसानियत का सबसे खराब चेहरा बताया है। 

परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'यह महामारी मानवता में सबसे खराब स्थिति को सामने लाती है। नदियों में तैरने वाली लाशें कभी जिंदा थी। वे किसी की मां, बेटी, पिता या पुत्र थे। अगर आपका शरीर उस नदी के तट मिलता या अपनी मां की बाॅडी को तैरते हुए देखते तो कैसा लगता?? सोच भी नहीं सकते..हैवान'।'

 

 

वहीं फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'नदियों में तैरते और उसके तट पर बहते हुए शवों के अंबार की खबर दिल दहला देने वाली है। किसी दिन वायरस पराजित हो जाएगा लेकिन सिस्टम में इन विफलताओं के लिए जवाबदेही होनी चाहिए। तब तक, महामारी अध्याय बंद नहीं होगा। फरहान और परिणीति से पहले शेखर सुमन और उर्मिला मातोंडकर ने भी इस मामले पर चिंता जताई थी।' 

 

 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण आए दिन हजारों की संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट औओर कब्रिस्तानों में भी जगह नहीं मिल रही है। वहीं बिहार और यूरी बार्डर में कई लाशें गंगा नदी में बहती दिखाई दी जो सबसे भयावह मंजर था। 

Content Writer

Bhawna sharma