पहचान में नहीं आ रहे हनी, एक ने कहा 'बाल तो कटवा लो'

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 02:31 PM (IST)

एक टाइम पर अपने रैप और गानों के लिए फेमस हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों अपने अजीब से लुक्स के लिए मशहूर हो रहे है या कहा जा सकता है कि ट्रोल हो रहे है। वो पहले एक बीमारी से ग्रस्त रह चुके है जिसकी वजह से उनकी लुक और वजन पर काफी असर पड़ा है। लोग उन्हें बाल कटवाने की भी हिदायत दे रहें है। हाल ही में हुए IIFA अवार्ड्स में भी वो शामिल हुए मगर उनके अजीबो-गरीब लुक को किसी ने कोई तवज्जो नहीं दी। मगर सब लोग उनके इस बढ़े वजन और मुरझाए चेहरे को देख हैरान जरूर हुए है। सिंगर हनी सिंह इस इवेंट के दौरान टाइगर प्रिंट जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आए। 

हनी सिंह पहले ऐसे दीखते थे और अब उनका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। 

हनी सिंह की ये तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की गई है, सच मानें तो हनी सिंह बहुत सारे लोगों के लिए एक प्रेरणा के स्त्रोत थे या कहा जा सकता है कि वो सभी के लिए एक टाइम पर रैप के बादशाह थे। मगर उनकी जगह अब जा चुकी है। फिर भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए है। मगर उनका यह रूप देख सभी दंग रह गए है। आप इसे परेशानी भी कह सकते है या फैंस की नाराजगी जो वो हनी की तरफ जता रहें है। 

हनी एयरपोर्ट पर भी अजीब रूप में पाए गए, जिसके लिए भी वो ट्रोल हुए है। मगर हनी ने फिर भी बिना किसी और की परवाह करते अपनी पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बतादें कि हनी सिंह को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गानों के लिए मिला है। 

Content Writer

shipra rana