परिवार संग मनाया शिल्पा शेट्टी ने दशहरा तो हुई ट्रोल, लोग बोले - 'घर में ही रावण है ....'

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 06:04 PM (IST)

कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया है। सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बल्कि बी-टाउन सितारे भी त्योहार को एंजॉय करते दिखे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति राजकुंद्रा और बेटी के साथ रावण दहन करती हुई दिख रही हैं। लेकिन फैंस को उनका दशहरा मनाना कुछ रास नहीं आया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। 

परिवार संग किया रावण दहन 

रावण दहन का वीडियो खुद शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह पूरे परिवार के साथ रावण को जलाती हुई दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'ईश्वर करे कि दुखों का रावण और मुसीबतों का महिषासुर के महिषासुर का आपके जीवन से सदा के लिए निकास हो, उन दोनों का नाश हो और आपका विकास हो दशहरा और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

लोगों ने कर दिया ट्रोल 

शिल्पा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'मैडम पहले आपके घर में जो रावण है उसको पहले जलाओ राज कुंद्रा रावण।' 

अन्य ने लिखा कि - 'आंटी जी कुंद्रा अंकल जी के अंदर का पोर्न डायरेक्टर जलाओ।' 

एक ने लिखा कि - 'रावण का नाभी से दहन करते हैं नाकी उसकी धोती से।' 

एक ने लिखा कि - 'नाभी में तीर चलाने से मरेगा ऐसा नहीं मरेगा।' 

अन्य ने कहा कि - 'घर में ही रावण है उसे जलाओ।'

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं राज कुंद्रा 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ट्रोल हुए हैं इससे पहले भी वह कई बार फैंस की रडार पर आए रहते हैं। जब से उनका पॉर्नोग्राफी के विवाद में नाम आया है लोग सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। फिलहाल राज अपनी लाइफ के ऊपर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वह खुद एक्टर के तौर पर दिखने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'UT69' है। यह फिल्म राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि राज कैसे ऐडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई के आर्थर रोड जेल जाते हैं और वहां पर किन-किन परेशानियां का सामना करते हैं। अब देखना दिलचस्प है कि फैंस को उनकी यह फिल्म पसंद आती है कि नहीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Content Writer

palak