प्रभास के नए लुक को देख फैंस ने किया बाहुबली को ट्रोल, बोले - 'क्या यार फिर से वही गलती...'

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 05:51 PM (IST)

फिल्म आदिपुरुष के बाद एक्टर प्रभास को लोगों ने बहुत ही ट्रोल किया है। उनकी मूवी को देखने के बाद फैंस ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई है। अब आदिपुरुष के बाद प्रभास एक बार फिर से अपनी नई फिल्म प्रोजेक्ट के के साथ फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। अब एक्टर ने हाल ही में अपने मूवी का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के साथ भगवान विष्णु को मॉर्डन अवातर में दिखाया गया है। लेकिन अब इसका लुक देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

विलेन वाली ड्रेस पहने दिखे प्रभास 

प्रभास की आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट 'के इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मूवी के लुक सामने आने के बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड  कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने भी मूवी से लुक शेयर किया है। लुक में प्रभास विलेन के जैसी ड्रेस में दिख रहे हैं। पूरी बॉडी को उन्होंने कवर किया हुआ है। ड्रेस के साथ मैच करता हुआ हेलमेट एक्टर ने पहना हुआ है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

लोगों ने किया ट्रोल 

एक्टर का लुक देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'डिसलाइक बटन।'  

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'आदिपुरुष 2.0 साथ में हंसी वाला इमोजी शेयर किया है।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि  - 'क्या यार फिर से वही गलती बहुत ही निराशा जनक है।' 

PunjabKesari

दीपिका भी आएगी फिल्म में नजर 

इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखने वाली हैं। यह पहली बार है जब एक्ट्रेस प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर  करने वाली हैं और प्रोजेक्ट के के साथ साउथ में डेब्यू करने वाली हैं। दीपिका के अलावा फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी भी दिखने वाली हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static