Ayesha के साथ अभिषेक ने किया रोमांस तो फैंस बोले - ''पहले बहन भाई बोलते थे और अब...''

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 03:58 PM (IST)

'बिग बॉस 17' भले ही खत्म हो गया है लेकिन इस सीजन की दोस्ती अभी तक चल रही हैं। शो में हुई कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती अभी तक चल रही है। मुनव्वर, मन्नारा, अभिषेक और आयशा खान का जो बॉन्ड घर में दिखा था वैसा ही बॉन्ड बाहर देखने को मिला है। खासतौर पर आयशा और अभिषेक जैसे घर के अंदर दोस्त थे वैसे ही दोनों बाहर आकर भी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते दिख रहे हैं। आयशा अभिषेक की दोस्ती घर के बाहर भी दिख रही हैं। हाल ही में दोनों ने एक साथ वीडियो बनाया है लेकिन फैंस को दोनों का वीडियो अच्छा नहीं लगा और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। 

एक-साथ रोमांस करते दिखे अभिषेक-आयशा 

वैलेंटाइन डे पर आयशा और अभिषेक ने सांवरे गाने पर एक रील बनाई है। इस रील में आयशा खान साड़ी पहनकर तैयार होती हुई दिख रही हैं। वहीं अभिषेक भी सूट बूट पहनकर लग्जरी गाड़ी में आयशा खान से मिलने पहुंचते। आयशा को मिलकर वह उन्हें गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

फैंस ने किया ट्रोल 

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अभिषेक और आयशा को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। फैंस का कहना है कि अभिषेक सिर्फ खानजादी के साथ ही अच्छे लगते हैं।

एक यूजर ने लिखा कि - 'बहन और भाई बोलते थे बीबी हाउस में फिर ये करते हैं, झूठे लोग।'  

अन्य ने कहा कि - 'आयशा नहीं खानजादी।' 

एक ने लिखा कि - 'खानजादी।' 

अन्य ने लिखा कि - 'सिर्फ अभिजादी।' 

खानजादी के साथ देखना चाहते हैं फैंस 

अभिषेक कुमार और आयशा की दोस्ती को फैंस पसंद करते हैं। लेकिन कुछ फैंस अभिजादी यानी की अभिषेक कुमार और खानजादी को एक साथ म्यूजिक वीडियो में देखना चाहते हैं। फैंस दोनों को एक म्यूजिक वीडियो में देखना चाहते हैं। 

Content Writer

palak