Cool Daddy... किसी की नजर ना लगे', Nick Jonas को मिला- Daddy Of the Year का टैग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 02:45 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लाइमलाइट में हैं। वह बेटी माल्ती मैरी के साथ इंडिया आई हुई है। बेटी मालती के साथ प्रियंका को देख पैपाराजी और फैंस बहुत ही खुश हुए । प्रियंका बुलगारी के एक ज्वैलरी इवेंट और बाद में ईशा अंबानी की होली बैश पर नजर आई थी और देसी गर्ल के बाद उनके पति निक जोनस इंडिया एयरपोर्ट पर नजर आए। निक जोनस को देखकर भी इंडियन यूजर बहुत खुश होते हैं। इस समय निक-प्रियंका अपनी बेटी के साथ इंडिया ट्रिप पर हैं लेकिन पिछले वीकेंड कपल दुबई में चिल कर रहा था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट पर शेयर की है और उन तस्वीरें में लोगों ने जो देखा, उसे देखने के बाद तो प्रियंका के पति निक की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

बेटी माल्ती के साथ वेकेशन एंजॉय करता दिखा कपल

यॉट में प्रियंका और निक एक दूसरे के रोमांस में डूबे नजर आए और बेटी माल्ती भी एंजॉय करती दिखी। एक तस्वीर में निक ने हाथ में कॉकटेल है और पैसिफायर दोनों पकड़े हुए हैं। बस यूजर ने इसके बाद, निक की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

उनका ये कूल स्वैग देखकर तो यूजर्स उन्हें 'डैडी ऑफ द ईयर' का टैग दे रहे है।

एक यूजर ने लिखा- निक कूल डैडी है। उन्होंने एक ही हाथ में पैसिफायर और कॉकटेल दोनों पकड़े हैं।

दूसरे ने लिखा- प्रियंका शानदार मां हैं. किसी की नजर ना लगे इस फैमिली को।

एक यूजर ने लिखा है- निक जोनस डैड लाइफ जी रहे हैं। कपल को लोगों ने मेड फॉर ईच अदर बताया है।

फैंस को पसंद आई निक की बेटी के साथ बॉन्डिंग

वैसे निक और प्रियंका इस समय अपनी बेटी को अपना पूरा समय दे रहे हैं। यही बात कपल की फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। वही निक अपने केयरिंग नेचर के लिए फैंस के चहेते बने हुए हैं। उन्हें तो लोग नेशनल जीजू तक कहते हैं। निक सिर्फ अपनी बेटी माल्ती के साथ ही क्लॉज बॉन्डिंग नहीं रखते बल्कि वह केयरिंग हब्बी भी हैं। अक्सर पार्टी इवेंट में उन्हें प्रियंका की ड्रेस ठीक करते या उनकी केयर करते देखा गया है। यही नेचर उन्हें सबसे अलग दिखाता है। यह सब बातें आपको जैनटमेंन होने की निशानी हैं जो अच्छे से जानता है कि अपने परिवार और बीवी की केयर कैसे करनी हैं। 

10 दिनों के इंडिया विजिट पर है प्रियंका और निक

वही बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में परिवार संग फैमिली टाइम बिता रही हैं। बीती रात कपल को फरहान अख्तर की पार्टी में देखा गया था। कपल को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। कईयों का कहना है फरहान संग प्रियंका फिल्म जी ले जरा के सिलसिले में मिली हैं। खबरों की मानें तो कपल 10 दिनों के इंडिया विजिट पर है। 


 

Content Writer

Vandana