बेहद खूबसूरत है नूतन की पोती Pranutan, सादगी पर फिदा हुए फैंस बोले - 'ये तो दुनिया की...'

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 05:11 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नूतन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने एक से एक बेहतरीन किरदार में उन्होंने कमाल करके दिखाया था। सिर्फ नूतन ही नहीं उनकी पोती प्रनूतन भी बेहद ही खूबसूरत हैं। प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया की सुर्खियों का कारण बनी हुई होती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर फैंस प्यार लुटाते दिख रहे हैं....

चर्चा में बनी हैं एक्ट्रेस की तस्वीरें 

कुछ दिन पहले प्रनूतन बहल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में सब उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने मल्टी कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह सोफे पर बैठी दिख रही हैं। फ्लोरल शिमर मल्टी साड़ी में वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

फैंस ने बरसाया प्यार 

प्रनूतन की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस उन पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बहुत ही सुंदर और गॉर्जियस साथ में कई सारे हर्ट वाले इमोजी शेयर किए।' 

अन्य ने कहा कि - 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।' 

एक ने कहा कि - 'मैम आपकी सुंदरता कल्पना से भी परे है।'  

मोहनीश बहल की बेटी हैं प्रनूतन 

प्रनूतन बहल बॉलीवुड के फेमस एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। वह अपने जमाने के काफी फेमस एक्टर रह चुके हैं। वहीं प्रनूतन अभी तक हेलमैट और नोटबुक जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

 


 

Content Writer

palak