नो मेकअप लुक में Rashmika की खूबसूरती पर आया फैंस का दिल, बोले - ''क्यूटनेस की दुकान...''

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 04:45 PM (IST)

नेशनल क्रश रश्मिका की सिंपल लुक भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। पुष्पा 2 में श्रीवल्ली गाने से रश्मिका ने सबके दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने से जुड़ी नई-नई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिन रश्मिका एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुई हैं। उका सिंपल लुक फैंस को इतना पसंद आया है कि सभी ने उनकी खूब तारीफ की है। 

सिंपल कुर्ते में छाई श्रीवल्ली गर्ल 

रश्मिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट से आते दिख रही हैं। एयरपोर्ट लुक में भले ही रश्मिका सिंपल दिख रही हो लेकिन उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने टीयर जीन्स पहनी थी और साथ में येलो कुर्ता पहना जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही थी। बालों को ओपन छोड़कर और आंखों पर चश्मा लगाए रश्मिका की खूबसूरती फैंस का दिल जीत ले गई। 

फैंस ने की जमकर तारीफ 

रश्मिका का यह वीडियो देख फैंस उनकी खूब तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ये लोग ड्रेस रिपीट नहीं करते।' 

अन्य ने कहा कि - 'ये इस ड्रेस में बहुत ही सुंदर दिख रही है।' 

एक ने कहा कि - 'क्यूटनेस की दुकान।'

'पुष्पा 2' में दिखेंगी रश्मिका 

वहीं अगर बात रश्मिका के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में दिखेंगी। इस फिल्म में रश्मिका एक सिंपल लुक में दिखने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का फैन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ दिखने वाली है। इसका टिजर खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

Content Writer

palak