कंगना के व्हाइट लुक पर फिदा हुए फैंस, साड़ी में अदाएं दिखाकर एक बार फिर लूट ली महफिल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 01:28 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बेबाकी और एक्टिंग के अलाव  फैशन सेंस के मामले में भी कमाल की है।  बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करने वाली कंगना का फैशन एक स्टाइल इंस्पिरेशन हैं जो हमें एक बार फिर देखने को मिला।


एक्टर नवाजउद्दीन सिद्दीकी के नए पर हुए हाउसवार्मिंग पार्टी में पहुंची कंगना को जिसने देखा वह देखता ही रह गया।  व्हाइट साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

सफेद रंग की साड़ी, सफेद नेकपीस और सफेद सैंडल में उनका लुक सबसे ज्यादा यूनिक और हटकर लग रहा था। लाल रंग की लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

 मेकअप की बात करें तो, सॉफ्ट डेवी मेकअप और ग्लॉसी रेड लिप्स्टिक उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। हर बार की तरह इस आउटफिट में भी उनका कॉन्फिडेंट देखने लायक था। 


कंगना का इंडियन स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में वेस्टर्न लुक और कर्ली बालों की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचा लेकिन हाल के दिनों में वह  परम्परागत लुक को लेकर खूब वाहवाही लूट रही है। 

Content Writer

vasudha