अर्जुन का रोमांटिक सरप्राइज देख Excited हुए फैंस, मलाइका से बोले- तुम कर लो इससे शादी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 01:57 PM (IST)

अदाकारा और मशहूर मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई है। वह खुलकर बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुकी हैं। यह दोनों एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से भी परहेज नहीं करते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को रोमांटिक सरप्राइज दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम  अकाउंट पर मालदीव वकेशन से एक वीडियो शेयर कर इस सरप्राइज का खुलासा किया।  इस वीडियो में देख सकते हैं कि रेत पर एक बड़ा-सा दिल बना हुआ है। इस दौरान  मलाइका अरोड़ा सरप्राइज डिनर डेट देख काफी खुश नजर आ रही हैं। 

वीडियो में देख सकते हैं कि मलाइका ने येलो कलर का गाउन पहना हुआ है और बीच की ओर बढ़ रही हैं। चारों तरफ दिये,  मोमबत्ती एवं लाइटें जगमगा रही हैं।  इस बड़े से दिल के बीच में एक मेज और दो कुर्सियां रखी गई हैं।  कुछ लैंप टेबल पर भी रखे गए हैं। 

वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू का गाना भी बज रहा है। इस रोमांटिक सरप्राइज को देख मलाइका के फैंस काफी Excited  नजर आए।  एक यूजर ने लिखा- अब लगे हाथ तुम भी हाथ पीले करवा लो। अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी रेड हार्ट का इमोटिकॉन बनाया है। 

Content Writer

vasudha