खानजादी और अभिषेक ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, गुस्से में भड़के फैंस

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 01:36 PM (IST)

बिग बॉस 17 इन दिनों फैंस की सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इस सीजन में कई बार कंटेस्टेंट्स अपनी हदें पार करते हुए नजर आ चुके हैं। इसके चलते कुछ लोग ट्रोल भी हुए लेकिन फिर भी उन्हें फर्क नहीं पड़ा। अब ऐसा ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खानजादी और अभिषेक कुमार पर जमकर भड़क गए हैं। दोनों ही कंटेस्टेंट्स को काफी नेगेटिविटी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह वीडियो बेडरुम का है जहां खानजादी और अभिषेक दोनों ही एक बेड पर सोए हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो देख भड़के फैंस 

दोनों कंटेस्टेंट्स एक ही बेड शेयर कर रहे हैं और दोनों ने खुद को ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। वीडियो के आखिर में दिखाई दे रहा है कि अभिषेक अपना चेहरा भी बाहर निकालते हैं। यह वीडियो बिग बॉस के एक फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स कई तरह के कमेंट करते हुए दिख रहे हैं। 

भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास 

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बिग बॉस है? अशलीलता फैला रखी है छी।' 

अन्य ने लिखा कि - 'अब जब अभिषेक और खानजादी में यह हो रहा है तो खानजादी ने अपना आत्मसम्मान खो दिया है।' 

एक ने लिखा कि - 'रिलेशनशिप में नहीं है फिर भी ये सब।' 

एक ने अभिषेक को सपोर्ट करते हुए लिखा कि - 'अरे कैमरा एंगल इस तरह लिया है कि चेहरे ना दिखें और इनका पूरा चेहरा कंबल के अंदर है। कितना गैप है वो नहीं दिखेगा हेटर्स को कुछ भी नहीं हुआ। ये दोनों बस साथ में टाइम बिता रहे हैं।' 

दोनों की हुई थी लड़ाई 

आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक और खानजादी की लड़ाई भी हुई थी। तब खानजादी ने एक्टर पर फिजिकली असॉल्ट का इलजाम लगाया था। खानजादी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर बाकी घरवाले काफी हैरान भी हुए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी लेकिन हाल ही में अभिषेक ने खानजादी के साथ बातचीत करके सब ठीक करने की कोशिश की है हालांकि खानजादी अभिषेक से बात नहीं करना चाहती हैं। हाल ही में टास्क के दौरान भी अभिषेक खानजादी को किस करते हुए दिखे थे जिस पर वह काफी भड़क गई थी और उन्हें दूर रहने के लिए भी कह दिया था। इस दौरान उन्हें अभिषेक को वॉर्निंग भी दी थी कि दोबारा से ऐसा मत करना। 


 

Content Writer

palak