आतिफ असलम के बेटी को देख कंफ्यूज हुए यूजर्स, बोले -'ये तो बिल्कुल राहा जैसी...'

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 05:44 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर आतिफ असलम की आवाज के फैंस दीवाने हैं। उनकी आवाज का जादू फैंस पर चल ही जाता है। प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। आतिफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वहां पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब बीते दिन सिंगर की बेटी हलीमा एक साल की हो गई है। ऐसे में इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। हलीमा की तस्वीर देख फैंस नन्ही परी को राहा के साथ कंपेयर करते हुए दिख रहे हैं। 

पहली बार दिखाया फैंस को चेहरा 

आतिफ असलम ने बेटी हलीमा के जन्मदिन पर उसकी दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही सिंगर ने पहली बार फैंस को अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। आपको बता दें कि पिछले साल ही उनकी पत्नी सारा भरवाना ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब एक साल बाद उन्होंने फैंस को जब बेटी की झलक दिखाई है तो वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

बेटी के साथ फन करते दिखे आतिफ

सिंगर ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से पहली तस्वीर में वह बेटी को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी सोफे पर बैठी कैमरे को देखते हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। दोनों ही फोटो में वह काफी प्यारी दिख रही हैं। ऐसे में फैंस को हलीमा का चेहरा देखने के बाद रणबीर कपूर की बेटी राहा की याद आ गई है।  

राहा के साथ कर दिया कंपेयर 

फैंस हलीमा को राहा के साथ कंपेयर करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि - 'बिल्कुल एक जैसी।' 

अन्य ने लिखा कि - 'अलग माता-पिता से दो बहनें।' 

एक ने लिखा कि - 'राहा की आंखें बहुत अलग हैं लेकिन दोनों ही बहुत सुंदर हैं'। 

तीन बच्चों के बाप है आतिफ 

आतिफ ने साल 2013 में लाहौर में सारा भरवाना के साथ निकाह किया था। बेटी हलीमा के अलावा उनके दो बेटे भी हैं। उनके बेटों का नाम अब्दुल अहाद और आर्यन असलम है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

Content Writer

palak