''मुन्नी'' उर्फ हर्षाली मल्हौत्रा के सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले - ''यह सलमान की अगली...''

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 05:30 PM (IST)

बॉलीवुड में ऐसे कई किड्स स्टार हैं जिन्होंने अपने बचपन के क्यूट लुक से फैंस का दिल जीता है। उन्हीं में से एक है सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में दिखने वाली मुन्नी यानी की हर्षाली मल्हौत्रा। हर्षाली को इस फिल्म में फैंस ने काफी प्यार दिया था। हर कोई उनकी एक्टिंग और क्यूटनेस के फैंस दीवाने हो गए थे। सिर्फ उस समय नहीं आज भी वह यूजर्स को काफी पसंद आती हैं। आज 8 सालों के बाद वह इतनी बदल गई है लेकिन फिर भी फैंस उन्हें काफी प्यार करते हैं। बीती रात वह मुंबई में स्पॉट हुई जहां उन्हें देखने के बाद फैंस उनके सिंपल लुक पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। 

सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल 

बीती रात मुन्नी यानी की हर्षाली मल्हौत्रा का सिंपल लुक फैंस को इतना पसंद आया कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिंपल कुर्ता के साथ प्लाजो कैरी किया था। पॉनीटेल में वह काफी प्यारी लग रही थी। ऐसे में फैंस उनके सिंपल लुक के फैन हो गए हैं। उनकी सिंपल सी स्माइल ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

यूजर्स ने बरसाया प्यार 

एक यूजर्स ने मुन्नी की वीडियो पर प्यार बरसाते हुए लिखा कि - 'यह कितनी प्यारी है यह दिशा परमार का छोटा वर्जन लग रही है।' 

अन्य ने कहा कि - 'अब सलमान भाई इसको हीरोइन बनाएगा अपनी मूवी में।'

एक ने कहा कि - 'अब यह सलमान की फिल्म में लीड हीरोइन होगी।' 

एक ने दिशा परमार से कंपेयर करते हुए कहा कि - 'दिशा परमार का क्यूट वर्जन।' 

अभी नहीं किया फिल्मों में कमबैक 

हर्षाली मल्हौत्रा आखिरी बार 'बजरंगी भाईजान' में ही दिखी थी। इसके बाद उन्होंने अभी तक किसी फिल्म में काम नहीं किया। वहीं फैंस को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में उन्हें फैंस ने बहुत पसंद किया था। उनकी क्यूटनेस पर आज भी फैंस प्यार लुटाते दिखते हैं।


 

Content Writer

palak