पापा बन गए रणवीर सिंह! परिणीति चोपड़ा बोलीं- प्लीज, कंफर्म करें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 10:52 AM (IST)

बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो बीते साल या हाल ही में पेरेंट्स बनें हैं। वहीं अब फैंस बाॅलीवुड इंडस्ट्री के हाॅट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। वायरल हो रहे मैसेज में रणवीर सिंह के पापा बनने की बात लिखी हुई थी। चलिए जानते हैं क्या सच में पापा बन गए हैं रणवीर सिंह।

दरअसल, एक्टर के पापा बनने का मैसेज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखने को मिला। हुआ कुछ यूं कि परिणीति ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा। जिसमें एक्ट्रेस ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस बीच एक फैन ने एक्ट्रेस से उनके को-स्टार रणवीर सिंह के बारे में पूछा। यूजर ने लिखा, 'क्या रणवीर सिंह पापा बन गए?' जिसके बाद परिणीति ने रणवीर को टैग कर उन्हें कंफर्म करने को कहा।

भई, इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि फैंस को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स बनने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

वहीं अगर बात करें परिणीति चोपड़ा की तो उनकी हाल ही में फिल्म 'साइना' रिलीज हुई थी। जिसमें वह बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के किरदार में दिखाई दी। वहीं अब वह जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी। जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और रणबीर कपूर नजर आएंगे।

Content Writer

Bhawna sharma