फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है कंगना का Dream home, मनाली की हसीन वादियों के बीच बसा है ये आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 12:33 PM (IST)

बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत की हर अदा ही निराली है। वह फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं।


 एक्टिंग और स्टाइल के अलावा कंगना के शौक भी निराले हैं। ये बात आप उनके मनाली वाले बंगले को देखकर समझ जाएंगे। जन्मदिन के खास मौके पर आज कराते हैं पंगा गर्ल के आलिशान घर की सैर। 


मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से फुर्सत के कुछ लम्हें निकालकर कंगना अकसर अपने इस खूबसूरत बंगले की ओर निकल जाती है। पहाड़ों के बीच में बसे इस खूबसूरत विला की कीमत 30 करोड़ के आस-पास है, तभी ताे इसका एक- एक कोना चमकता है। 


कंगना के इस बंगले में 8 बेडरूम, डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम और योगा रूम है। हर रूम में बालकनी है जिससे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। छत को ग्लास से कवर किया गया है। इस घर की खास बात यह है कि इसे एक्ट्रेस ने खुद अपने हाथों से सजाया है। 


ये घर जितना बाहर से आलीशान नजर आता है उतना ही अंदर से खूबसूरत है, तभी तो यह घर टूरिस्ट की पहली पसंद बन चुका है। बॉलीवुड की क्वीन' का घर मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली से बनवाया गया है। वुडन फ्लोरिंग और वुडन फ्लोर इसे परफेक्ट बनाने का काम कर रहे हैं। 


घर में ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है जो इस आलीशान बंगले की खूबसूरती को निखार दे। दीवारों को भी नदी के पत्थरों और यहां की लोकल स्लेट और लकड़ियों से बनाया गया है।

घर को ग्लास का इस्तेमाल करते हुए इस तरह डिजाइन किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा नेचुरल लाइट घर में आ सके। शायद यही कारण है कि जो भी मनाली आता है उसकी सबसे पहली इच्छा होती है कंगना का घर देखने की। 
 

Content Writer

vasudha