मशहूर गायिका लता मंगेशकर आई कोरोना की चपेट में, तुरंत कराया ICU  में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 12:45 PM (IST)

कोरोना  दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। अब मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी इसकी चपेट से बच नहीं पाई है।  कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

खबरों की मानें तो लता जी की  फैमिली ने बताया है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें  मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है। 

बताया जा रहा है कि उम्र के लिहाज से लता जी को  आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है।। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। 

Content Writer

vasudha