78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए गायक गेरी मार्सडन

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 10:02 AM (IST)

गायक गेरी मार्सडन (Gerry Marsden) का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। उन्होंने इंग्लैंड के मर्सीसाइड में अंतिम सांस ली। गेरी को लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन (You’ll Never Walk Alone) के लिए जाना जाता है।

करीबी दोस्त ने दी जानकारी

गेरी के करीबी दोस्त व रेडियो प्रेजेंटर पीट प्राइस ने उनकी मौत की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरा मन बहुत भारी है। परिवार से बात करने के बाद मैं यहां आपको बताने के लिए हूं कि दिग्गज गेरी मार्सडन का दिल में इंफेक्शन की वजह से निधन हो गया। यह बेहद दुखद है। दुनिया से सारा प्यार उन्हें भेजना। आप कभी अकेले नहीं चलेंगे।‘

सिंगर के साथ-साथ फेमस टीवी पर्सनालिटी थे गेरी

गेरी सिंगर के साथ-साथ फेमस टीवी पर्सनालिटी थे। गेरी एंड द पेसमेकर्स दुनिया के प्रमुख बैंड में से एक रह चुका है। गेरी ने हाउ डू यू डू इट? (How Do You Do It?) से डेब्यू किया था जो इंग्लैंड में चार्ट्स में पहले नंबर पर रहा था। गेरी ने कई हिट गाने दिए जोकि लोगों को खूब पसंद भी आए। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने Pauline Marsden से शादी की थी और उनकी दो बेटियों हैं।
 

Content Writer

Priya dhir