गुजरात के मशहूर प्लेस, जहां देखने को मिलेगें कई प्राचीन और खूबसूरत किले

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 02:28 PM (IST)

लोगों का मानना है कि विदेशों में काफी खूबसूरत प्लेस है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमारे इंडिया में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें है। फर्क इतना ही कि हमे उनके बारे में जानकारी नहीं है। अधिकतर लोगों को हर देश की अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति जानने की इच्छा होती है, जिसके लिए वह एक बार जरूर घूमने का प्लान बनाते है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है और नई-नई जगहों के बारे में जानने के इच्छुक है तो आज हम आपको गुजरात की सैर करवाएं।
 
गुजरात में घूमने के लिए कई खूबसूरत प्लेस है जो टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र है। गुजरात में कृष्ण की द्वारका नगरी के साथ-साथ मोहब्बत का मकबरा भी मशहूर है। यहां देखने के लिए कई प्राचीन राजाओं-महाराजाओं के किले है। इसके अलावा भी गुजरात में कई मशहूर प्लेस है, जिन्हें एक बार देखना तो बनता है।  

 

1. सैय्यद मस्जिद


यह मस्जिद गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है जिसका निर्माण 1573 में हुआ था। इस मस्जिद को एबिसिनियन सिद्दी सईद ने बनवाया था। इस मस्जिद को अहमदाबाद की प्रसिद्ध मस्जिदों में एक माना जाता है। 

2. अदालज स्‍टेपवेल


राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांदीनगर से 15 कि.मी. दूर अदालज स्टेप वैल नाम का एक कुआं है जो अपनी अद्भुत वास्तुकला और नक्काशी के लिए मशहूर है। 

3. साबरमती आश्रम


इस आश्रम का निर्माण महात्मा गांधी ने 1917 हुआ जिसे उन्होंने सत्याग्रह आश्रम का नाम दिया था। इसके बाद जब यह आश्रम साबरमती नदी के किनारे पर परिवर्तन हुआ तो इसका नाम साबरमती आश्रम रख दिया गया है। 

4. द्वारका


द्वारका शहर को 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने बसाया था जिसे द्वारका नगरी कहा जाता था। यहां जिस स्थान पर भगवान कृष्ण का महल था वहां आज प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है।

5. मोहब्‍बत का मकबरा


गुजरात के जूनागढ़ में स्थित यह मोहब्बत का मकबरा मशहूर पर्यटक स्थल है। इसका निर्माण 1878 में महाबत खानजी ने करवाया था। यह आज भी देखने में बेहद खुशसूरत है। 

Punjab Kesari