तस्वीरों में देखें, दुबई में बनी ये खास जगहें

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 08:03 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुबई दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। कई लोग दुबई जाना पसंद करते है। यहां पर कुछ ऐसी इमारतें और कुछ ऐसे पार्क बनाए गए हैं जिनमें इतनी इनोवेटिव टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। आज हम आपको दुबई की एेसी ही कुछ खूबसूरत चीजों के बारे में बताने जा रहे है। 

1.  दुबई मॉल
यह मॉल देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर भी है। यहां हर साल लाखों विजिटर्स आते हैं। 

2. पाम आइलैंड
समुद्र के बीच में बना यह आइलैंड 520 किलोमीटर में फैला हुआ है। यह आइलैंड पेड़ के आकार में बना हुआ है। 

3. दुबई फाउंटेन
इस फाउंटेन में करीबन 66000 अलग-अलग तरह की लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। आप दूर खड़े होकर भी इसकी रोशनी का नजारा ले सकते है। 

4. दुबई एक्वेरियम एंड अंडरवाटर जू
दुबई में बना इस एक्वेरियम में 33000 तक की मछलियां रहती हैं। इसके अलावा यहां कई जानवर भी मौजूद हैं। इन्हें देखने के लिए 48 मीटर लंबा टनल बनाया गया है।

5. बुर्ज खलीफा
यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है जिसमें 107 माल हैं। इसके अलावा इस इमारत में सबसे ऊंची मस्जिद सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल और सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट भी मौजूद है।

Punjab Kesari