Weekend tourism के लिए फेमस हैं ये जगहें

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 04:38 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग):  हफ्ते भर के काम से राहत पाने के लिए और छुट्टी के बाद खुद को दोबारा तैयार करने के लिए लोग वीकेंड पर आउटिंग करना पसंद करते हैं। इसके लिए वो किसी ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, यहां पर समय भी अच्छी बीते और सारी सुविधाएं भी मौजूद हो। वैसे तो हमारे देश में हफ्ते के आखिरी दिन को मस्ती के साथ बिताने के लिए बहुत-सी जगहें हैं लेकिन पैरिस और लंदन के लोग इस मामले में पूरी दुनिया से आगे माने जाते हैं। आज हम जर्मनी की कुछ ऐसी जगहों की बात कर रहे हैं जो वीकेंड पार्टी के लिए जानी जाती हैं। 


बर्लिन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में दिन-रात पार्टीयों का सिलसिला चलता रहता है। आस-पास के लोग यहां पर वीकेंड का मजा लेने के लिए आते हैं। यहां पर बहुत से ऐसे क्लब हैं यहां पर पूरी रात पार्टी चलती रहती है। 

हैम्बर्ग


हैम्बर्ग वीकेंड मनाने के लिए बहुत मशहूर जगह है। यहां पर रेपनबान नाम की सड़क पर बहुत चहल-पहल होती है। वीकेंड मनाने के लिए यहां पर क्लब में जाने की जरूरत नहीं है। इस सड़क पर पूरा क्लब का माहौल होता है। 

म्यूनिख

म्यूनिख के पी 1 क्लब में लेडी गागा और पेरिस हिल्टन को भी वीकेेंड मनाते देखा जा चुका है। 

डुसेलडॉर्फ

यहां पर क्लब और पब भी भरमार है। कहा जाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा बार भी इसी शहर में है। 

Punjab Kesari