न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मशहूर विदेशी प्लेस, बिना वीजा घूमने जाए यहां

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 04:31 PM (IST)

क्रिसमस और न्यू ईयर आने को कुछ दिन ही बचे है और  लोग जोरो-शोरो पर इसकी तैयारियां करने में लगे है। कुछ लोग ऐेसे भी है जो क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए कहीं घूमना का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है और विदेश घूमना चाहते है लेकिन बिजा नहीं लग पा रहा है तो आज हम आपको विदेश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां आप बिना वीजा के घूमने जा सकते है और अपने नए साल का सेलिब्रेशन अपनी फैमिली के साथ वहां कर सकते है। आइए जानते है उन जगहों के नाम, जहां आप बिना वीजा घूमने जा सकते है।   


1. मालदीव


भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में मौजूद देश मालदीव द्वीप को जब ऊपर से देखो तो हल्के नीले रंग में नज़र आते हैं। आप इस देश में शोर-शराबे से दूर शांति से अपने न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते है। यहां आपको कॉकटेल, शानदार सी-फूड, सी-प्लेन की सवारी जैसी नजारों का मजा ले सकते है। 
 
2. मकाऊ


मकाऊ को दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक माना जाता है। हांगकांग के अलावा यह चीन का दूसरा प्रशासनिक क्षेत्र है। यहां हर साल करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग घूमने आते हैं। अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कोई बैस्ट प्लेस ढूंढ रहे है तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है। 

3. बोलिविया 


बोलीविया दक्षिण अमेरिका का एक देश है। अगर आप न्यू ईयर पर अमेरिका घूमना चाहते है लेकिन वीजा नहीं लग रहा तो परेशान न हो। आप साउथ अमेरिका के बोलिविया में घूमने जा सकते है। यह दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां जाने के लिए आपको वीजा की भी जरूर नहीं।

4. बांग्लादेश
यह जगह घूमने के लिए बहुत सी चर्चित जगहों में से एक है। यहां पर 1200 साल पुराना मंदिर है जिसे मंगत राय ने बनवाया था। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी के साथ-साथ धार्मिक प्रेमी भी है तो नए साल बांग्लादेश की सैर करें और वो भी बिना वीजा। 

5. मेडागास्कर
अफ्रीका की सबसे खास जगहों में से एक है मेडागास्कर। इस आइलैंड पर आपको बहुत से ऐसे जानवर देखने को मिलेंगे, जिनको आपने कभी देखा भी नहीं होगा। 

Punjab Kesari